जगदलपुर 05 अगस्त 2021 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी //
मेट्रीमोनियल साइट के माध्यम से शादी का झांसा देकर युवती से धोखाधड़ी और दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बेंगलुरू कर्नाटक से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने मेट्रिमोनियल साइट पर जीवनसाथी की खोज कर रही युवती को अपने झांसे में लेकर करीब 07 लाख रूपये की धोखाधडी की और उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि कोतवाली थाने में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि जेम्स विन्सटन नाम का व्यक्ति ने मेट्रीमोनियल साईट के माध्यम से शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक शोषण व 7 लाख रूपये की धोखाधडी की इसके बाद तत्काल एक टीम का गठन किया और मोबाइल लोकेशन के जरिये आरोपी की पता तलाश शुरू की आरोपी पुलिस टीम को हुसकुर गेट, बेंगलुरू में मिला आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उसने अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपी को विधिवत् बेंगलुरू से गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमांड पर जगदलपुर लाया गया जिसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.24शासन बड़ा या प्रधान मुख्य वन संरक्षक? शासन ने भेजने को कहा प्रस्ताव, PCCF ने DGP से मांग लिया अभिमत – नक्सल खात्मे के बाद बस्तर में बढ़ते शिकार और जंगलों में आग लगाने का मामला
Uncategorized2026.06.24नांद मंजरी का महाकुंभ:देश भर से 550 कलाकार जुटेंगे*
Uncategorized2026.06.24मोपका उपकेन्द्र में 160 एमव्हीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर शुरू बिलासपुर जिले को मिलेगी निर्बाध बिजली
Uncategorized2026.06.24श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कोटा मंडल ने आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की


