पुष्पेन्द्र श्रीवास।कोरबा में कपल ने खुदकुशी की:जंगल में 23 साल के लड़के का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला, नीचे 20 साल की युवती मृत पड़ी मिली, अफेयर के चलते जान देने की आशंका
कोरबा एक घंटा पहले
युवती की लाश जमीन पर पड़ी थी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
युवती की लाश जमीन पर पड़ी थी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगल में युवक-युवती की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि मामला अफेयर से जुड़ा हुआ हो सकता है। ग्रामीणों ने दोनों के शवों को देखा तो इसक सूचना तुरंत पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना है कि युवक का शव फांसी पर लटका हुआ था, जबकि युवती का शव जमीन पर पड़ा था। घटना रामपुर पुलिस चौकी के गोढ़ी गांव की है।
लड़के का शव इस तरह से पेड़ पर लटका हुआ था।
लड़के का शव इस तरह से पेड़ पर लटका हुआ था।
सड़क किनारे खड़े देखा गया
लड़की की पहचान नंदिनी श्रीवास उम्र 20 वर्ष तो लड़के की पहचान राजेंद्र दास उम्र 23 वर्ष के तौर पर की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने दोनों को दोपहर करीब एक बजे गोढ़ी जंगल के आस पास सड़क किनारे देखा था। इसके बाद दोनों की लाश शाम को करीब 4 बजे जंगल की अंदर देखी गई है। ग्रामीणों ने देखा कि राजेंद्र दास की लाश पेड़ पर लटकी हुई है। वहीं नंदिनी की लाश लड़के की लाश के कुछ दूर में जंगल में पड़ी हुई थी।
मौके से एक बाइक भी जब्त की गई है।
मौके से एक बाइक भी जब्त की गई है।
डायल 112 को दी सूचना
पुलिस की जांच में ये पता चला है कि दोनों कोरबा शहर के पथरीपारा के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं मौके से एक बाइक भी जब्त की गई है। इसके अलावा पुलिस ने मृतकों के परिजन को भी जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। इधर, रामपुर चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला अफेयर का लग रहा है, लेकिन जब तक विस्तृत जांच नहीं हो जाती तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

