मध्यान्ह भोजन का संचालन भी उत्कृष्ट
जशपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़)
जिला कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर नगर में 50% उपस्थिति के साथ विद्यालय शुरू हो गई है। विद्यार्थियों, पालको एवम शिक्षकों में नए सत्र को लेकर बढ़िया उत्साह है। विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने के साथ साथ कलेक्टर जशपुर द्वारा इस विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था भी उच्च कोटि की की गई है। यहां के बच्चे घर जैसी सुविधा और स्वच्छ वातावरण में डाइनिंग टेबल में बैठ कर मध्यान्ह भोजन कर रहें है। शासन द्वारा संचालित मध्यान भोजन कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर के कैंपस में पृथक रूप से डाइनिंग स्पेस की सुंदर व्यवस्था की गई है। इस विद्यालय में अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययन करते हैं,जिसमें 50% विद्यार्थी बारी बारी मध्यान भोजन करते हैं। इस स्कूल में दोनों माध्यम के विद्यार्थियों को समान रूप से भोजन सुविधा दी जा रही है।
मध्यान भोजन का संचालन बहुउद्देश्य सहकारी समिति तेलीटोली(महिला स्व सहायता समूह) के द्वारा संचालित किया जा रहा।मध्यान भोजन कार्यक्रम के प्रभारी विजय बिहारी राम और कोलेता तिग्गा हैं। शासन द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार विद्यार्थियों को चावल, हरी सब्जियां, दाल,आचार ,पापड़,खीर,मीनू अनुसार विद्यार्थियों को दिया जा रहा है। बच्चों में स्कूल खुलने की खुशी और अलग से मध्यान भोजन , बच्चे बहुत ही उत्साह में हैं और रोज स्कूल आना चाहते हैं। लेकिन शासन के आदेशानुसार 50 % विद्यार्थी को ही स्कूल आना है। फिलहाल अभी कक्षा 1 से 5 एवम कक्षा 8 के विद्यार्थी ही स्कूल आ रहे हैं। मध्यान्ह भोजन के सुचारू रूप से और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी एम जेड सिद्दीकी के द्वारा भी लगातार आवश्यक संसाधन जुटाने में सक्रिय रूप से भागीदारी की जा रही है। यहां स्व सहायता समूह की 12 महिलाएं सभी बच्चों को भोजन परोस कर बहुत ही प्यार से बच्चों को मध्यान भोजन करा रही है। जिला कलेक्टर के द्वारा पूरी व्यवस्था का जायजा लिया गया और उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए प्राचार्य को निर्देशित किया है कि प्रत्येक स्थिति में भोजन और स्वच्छता बेहतर स्तर पर बनाए रखे। उन्होंने यह भी कहा है कि इसी पैटर्न में जिले के सभी स्वामी आत्मानंद विद्यालय में मध्यान भोजन की व्यवस्था की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी एस एन पंडा ने भी व्यवस्था पर अपनी खुशी जाहिर की है। विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया की मध्यान भोजन कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों के इस उत्साह को उनके शैक्षिक गुणवत्ता से जोड कर रणनीति बनाएंगे और विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा है कि वे सभी दृष्टि से उच्च गुणवत्ता की व्यवस्था इस विद्यालय में करने के लिए दृढ़ संकल्पित है जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

