बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) आज भाजपा युवा मोर्चा बिल्हा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई
जिसमें सर्वप्रथम भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया प्रति पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया उसके पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री माननीय भूपेंद्र सवन्नी,भाजपा बिल्हा मण्डल अध्यक्ष सोमेश तिवारी,भाजयुमो जिला युवा मोर्चा सह प्रभारी कोमल ठाकुर, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मण्डल कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह,भाजयुमो महामंत्री सौरव कौशिक,भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रमुख नीरज यादव इन सभी ने युवाओं को अपना अनुभव बताते हुऐ युवा मोर्चा के आगामी कार्यवृत्त मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति को 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजयुमो ने कमर कसते हुए एक बूथ,20 यूथ के सूत्र पर काम कर ईकाई को मजबूत करने की बात कही..।
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बिल्हा मण्डल कार्यक्रम प्रभारी रौशन सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो के सभी पदाधिकारी,जिले के हर बूथ तक पहुंचेगें और हरेक बूथ में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर काम करेंगे ,श्री सिंह केन्द्र सरकार की नीतियों,योजनाओं को सराहा एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार के झूठे वादे,धर्मांतरण सहित बेरोजगारी भत्ता एवं बढ़ती बरोजगारी पर राज्य सरकार की जमकर आलोचना की और भूपेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे विधायक प्रतिनिधि अशोक कौशिक ,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री छोटे लाल शर्मा, रामकुमार कौशिक ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह , महामंत्री केतन वर्मा ,पुरुषोत्तम राजपूत एवं युवा मोर्चा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे..।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

