🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

न्यूज़ 18 पत्रकार के बड़े भाई पर हमला, हालत काफी नाजुक, नक्सली हमला होने की आशंका

On: August 7, 2021 2:50 PM

दंतेवाड़ा 07 अगस्त 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के चोलनार से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। न्यूज़ 18 पत्रकार के बड़े भाई पर जानलेवा हमला किया गया है।
किरंदुल के ठेकेदार अब्दुल कयूम सिद्दीकी पिता अब्दुल कादिर सिद्दीकी उम्र 55 वर्ष, निवासी किरंदुल पर आज दोपहर 1:30 को चोलनार मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है।
ठेकेदार चोलनार सामुदायिक भवन को मरम्त कराकर अपने स्कूटी से किरंदुल आ रहा था रास्ते में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सिर पर वार किया गया है। खबर मिलने के बाद उनके भाई अब्दुल हमीद के द्वारा एनएमडीसी हॉस्पिटल किरंदुल में भर्ती कराया गया है।
आशंका जताई जा रही है कि यह एक नक्सली हमला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment