🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

लम्बे अन्तराल के बाद वन कर्मियों ने लाखों रुपयों की इमारती लकड़ी हाथ चिरान जप्त की

On: August 7, 2021 2:55 PM

जगदलपुर 07 अगस्त 2021
(वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी)
सामान्य वन मंडल जगदलपुर के अधीनस्थ परिक्षेत्र माचकोट वन परिक्षेत्र में ग्राम छोटे मुरमा के 4 घरों में सर्च कर वन विभाग के कर्मचारियों ने लाखों रुपए के कीमती लकड़ी जो कि हाथ से चिरान किए गए थे सूचना पर
पकड़ने में कामयाबी हासिल की हैं यह कामयाबी काफी लंबे समय के बाद देखने को मिल रहा है । उड़नदस्ता विभाग काफी समय से निष्क्रिय है जिसके कारण लकड़ी तस्करों की हौसले बुलंद होती नजर आ रही है। तीन साल पहले उड़नदस्ता विभाग काफी सक्रिय रही उसके बाद विभाग के उदासीनता के चलते कार्यवाही ढप सी पड़ गई है । इस कार्यवाही में विभाग के प्रमुख प्रधान वनसंरक्षक शाहिद खान, डीएफओ स्टाइलो मंडावी, एसडीओ श्रीमती सुषमा नेताम के निर्देशानुसार जगदलपुर प्रभारी वन परीक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र वर्मा , माचकोट वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर सुश्री सुख बती , अभिषेक , धीरज, कमलनाथ शंभू, अजय देवांगन , राम सिंह एवं समस्त चौकीदार एक संयुक्त अभियान के तहत ग्राम छोटे मुरमा के 4 घरों में सर्च किया और वन क्षेत्रों से कटाई कर लाए गए और अपने घरों में ही इमारती लकड़ी को चिरान कर पल्ले और लट्ठे बनाकर तस्करों को बेचने का काम किया करते थे विभाग द्वारा लकड़ियों को नापने की प्रक्रिया की जा रही है ताकि पता चल सके इन लकड़ियों की कीमत कितनी है

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment