● घरघोड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में कोडिन सिरप के अवैध परिवहन पर की गई एक और कार्यवाही…..
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ ) थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह के नेतृत्व में समय-समय पर नशीली दवाओं के परिवहन पर घरघोडा पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 01.11.2020 को थाना प्रभारी घरघोड़ा को मिली मुखबीर सूचना पर ए.एस.आई. जन्मेजय वर्मा एवं हमराह स्टाफ द्वारा लैलूंगा रोड रेलवे पुल के पास पदुम दास बैरागी उम्र 27 वर्ष निवासी कोटरीमाल थाना घरघोड़ा को एक प्लास्टिक बोरे में प्रतिबंधित सिरप कोडिन कोरेक्स के 100 एमएल वाली 52 नग शीशी के साथ पकड़ा गया । आरोपी से पूछताछ करने पर इसे क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री करना बताया है । आरोपी से जप्त 52 नग कोडिन कोरेक्स सिरप की कीमत 6,240 रुपए की है । आरोपी के विरुद्ध थाना घरघोड़ा में 21-सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

