🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज़ – ट्रक में 2 करोड़ 1लाख रु. का गांजा परिवहन करते दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

On: November 2, 2020 5:47 PM

*ओडिशा से मध्यप्रदेश तक कर रहे थे गांजा का परिवहन

*महासमुंद जिला पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

महासमुंद- ओडिशा से मध्यप्रदेश तक गांजा की तस्करी करनेवाले दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ट्रक से गांजा का परिवहन कर रहे थे। दीपावली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने समस्त थाना चौकी प्रभारियों कोे विस्फोटक सामग्री, नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से सभी थाना, चौकी क्षेत्रों में राजकीय एवं राष्ट्रीय राज्य मार्गो पर बल तैनात कर विस्फोटक सामग्री, नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध गांजा परिवहन करने वालो पर नजर रखी हुई थी कि दिनांक 02.11.20 को मुखबीर से सूचना मिली कि सीमावर्ती जिलें बरगढ़, ओडिशा की ओर से सिंघोडा – सरायपाली के रास्ते गांजा का परिवहन किया जा रहा है। जिस पर थाना सिंघोडा की टीम तत्काल राष्ट्रीय राज्य मार्ग 53 के नाकेबंदी कर मुखबीर से अनुसार बतायें गये वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक वाहन टाटा 1109 ई क्रमांक CG 17 H 2027 तेजरफ्तार से ओडिशा से आ रही थी। जिसे रेहतीखोल बार्डर के पास रोका गया। वाहन मे दो व्यक्ति अशोक कुमार देहुरी पिता प्रसन्न कुमार देहुरी उम्र 26 वर्ष सा. जगन्नाथ प्रसाद थाना नाकटीदेउल जिला सम्बलपुर, ओडिशा. अशोक कुमार साहू पिता अनिरूट्ट साहू उम्र 27 वर्ष सा. जगन्नाथ प्रसाद थाना नाकटीदेउल जिला सम्बलपुर, ओडिशा सवार थे। उनसे पूछताछ करने पर ओडिशा का होना और सम्बलपुर ओडिशा से अमरकंटक, मध्यप्रदेश को जाना बतायें। ओड़िसा से किस कार्य से मध्यप्रदेश जाने के संबंध में पूछताछ किया गया तो गोलमोल जवाब देने लगे। थाना की टीम को शक हुआ और वाहन की तलाशी ली तो वाहन मे नारियल की बोरिया दिखाई दी। नारियल की बोरियों को उठाकर देखा गया तो उसके नीचे बोरियों में भरा हुआ प्लास्टिक बोरी के अन्दर भुरे रंग का टेप लगा हुआ पैकेट दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालने पर 33 बोरियों में गांजा भरा हुआ मिला। अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर मध्य प्रदेश ले जाना बताया। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 990 पैकेट में कुल 10 क्विंटल 05 किलो ग्राम गांजा जप्त कर उनके खिलाफ 20बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सिघोंडा उपनिरीक्षक चन्द्रकान्त साहू, सहायक उपनिरीक्षक सनातन बेहरा आरक्षक शोभाराम वर्मा, सरोज बारिक, श्रीकान्त भोई, चितरंजन प्रधान, रमाकान्त त्रिपाठी, जैकी प्रधान, शुशांत बेहरा, आलोक शर्मा के द्वारा की गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment