अम्बिकापुर, (वायरलेस न्यूज़ 9 अगस्त) अम्बिकापुर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को 50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रूपये है।
पुलिस को आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि ब्रम्हपारा निवासी राजू पाण्डेय राम मंदिर के सामने ब्राउन शुगर बेच रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु थाना के टीम द्वारा राम मंदिर के पास पहुंचकर मुखबिर के बताये अनुसार हुलिया के व्यक्ति दिखा जो कि वहां खड़ा होकर एक अन्य व्यक्ति के साथ ब्राउन शुगर का खरीद ब्रिकी कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजू पाण्डेय (43) ब्रम्हपारा अम्बिकापुर व अहमद खान ब्रम्हपारा बताया गया। तलाशी लेने पर पुलिस को राजू पांडेय के पास से 50 ग्राम ब्राउन शुगर मिला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रूपये है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि इसके पूर्व भी मुख्य आरोपी राजू पाण्डेय 4 बार जेल जा चुका है और आदतन अपराधी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.20NEET UG 2026 में अंशिका अग्रवाल की शानदार सफलता
Uncategorized2026.07.20बिलासपुर का बढ़ा गौरव, डॉ. ललित मखीजा बने विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष
Uncategorized2026.07.20*विधि छात्र कु संध्या विभार ने उत्तीर्ण किया AIB की परीक्षा*
Uncategorized2026.07.20*क्रमोन्नत या समयमान वेतनमान में लाभप्रद कौन है ? बिना जाने विकल्प पत्र भरना समझदारी नहीं है*- फेडरेशन *गलत विकल्प पत्र चयन से पेंशन-ग्रेच्यूटी प्रभावित हो सकता है- फेडरेशन*
