रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) जिला क्रिकेट संघ के प्रयास से जिले के महिला एवं पुरूष खिलाडिय़ों को लगातार राज्य क्रिकेट में स्थान मिल रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ महिला रणजी टीम के लिए रणजी कैंप में रायगढ़ की ममता भगत का चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि महिला रणजी टीम के लिए पिछले दिनों ट्रायल राजधानी में लिया गया था जिसमें शानदार प्रदर्शन के चलते जिले की ममता भगत का चयन रणजी टीम के पूर्व अभ्यास मैच हेतु किया गया है। ममता के चयन पर संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, वरिष्ठ खिलाड़ी संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, पंकज बोहिदार, जफर उल्लाह सिद्धिकी, अभिषेक गुप्ता, महेन्द्र साव, किशोर पटनायक, अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।
13 से खेले जाएंगे मैच
अभ्यास मैंच के लिए छत्तीसगढ़ की महिला खिलाडिय़ों का ट्रायल लेकर चार टीमें बनाई गई हैं जो आपस में मैच खेलेंगी। इन मैचों में प्रदर्शन के आधार पर खिलाडिय़ों का चयन रणजी महिला टीम के लिए होगा। चार टीमें सीएससीएस नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट बनाई गई है। इनके बीच 1& अगस्त से 16 अगस्त तक मैच खेले जाएंगे। जो कि दुर्ग, भिलाई में होंगे। ममता भगत 10 अगस्त को दुर्ग के लिए रवाना होगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित

