लूट की घटना के तुंरत बाद एक्शन में आई जूटमिल पुलिस को मिली कामयाबी हाथ आया एक आरोपी
● लूट की रकम, घटना में प्रयुक्त बाइक व प्लास्टिक की पिस्टल जप्त, फरार आरोपी की तलाश जारी.
रायगढ।दिनांक 09.08.2021 की रात्रि पुलिस चौकी जुटमिल अन्तर्गत अमलीभौना मेनरोड बाबाधाम , तिराहा के पास मोटर सायकल सवार दो युवक आईसक्रम बेचकर घर लौट रहे युवक को प्लास्टिक की पिस्टल दिखाकर 5,100 रूपये लूटकर भाग गये । लूट की सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस इलाके की घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिससे नकद 3500 रूपये, घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक की नकली पिस्टल व मोटर सायकल पैशन प्रो की जप्ती की गई है । जानकारी के अनुसार एफसीआई गोदाम के सामने किराये मकान पर रहने वाला राहूल ओड पिता रतनलाल ओड उम्र 18 साल निवास कुरावड जिला उदयपुर प्रतिदिन की तरह दिनांक 09.08.2021 को क्षेत्र में आईसक्रीम बेचकर अपने ठेला लेकर अमलीभौना मेनरोड होते अपने किराये रूम जा रहा था कि रात्रि करीब 08:30 बजे बाबाधाम तिराहा के पास पीछे से एक काला रंग की बाईक में दो लड़के आये और एक पिस्टल दिखाकर आईसक्रीम बिक्री का रकम 5100/- को लूट कर भाग गये । पीड़ित चौकी जाकर घटना की जानकारी देते हुये बताया कि अज्ञात आरोपीगण अपना नाम *राजा और राजू* कहकर एक दूसरे को बुला रहे थे । लूटपाट की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिये स्टाफ के साथ अलग-अलग टीम बनाकर पतासाजी किया गया, छापेमारी में एक संदिग्ध राजू चौहान को हिरासत में लेकर चौकी लाया गया । पीड़ित राहुल ओड़ राजू चौहान को लूटपाट में शामिल होना बताया । आरोपी राजू चौहान अपने साथी राजा सारथी के साथ लूटपाट को अंजाम देना बताया है, जिसके मेमोरंडम पर 3,500 रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक की पिस्टल और मोटर सायकल पैशन प्रो सीजी 13 Y 9233 *आरोपी राजू चौहान पिता भोलानाथ चौहान उम्र 23 साल निवासी पंजरीप्लांट थाना चक्रधरनगर* के मेमोरंडम पर बरामद किया गया है । घटना के संबंध में थाना कोतवाली (चौकी जूटमिल) में अपराध क्रमांक 1121/2021 धारा 392 ताहि दर्ज किया गया है । फरार आरोपी *राजा सारथी* की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित

