बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेतृव में ग्राम वाशियो ने वन मंडल अधिकारी ,जिला प्रशासन से मुलाकात व चर्चा पाश्चत तत्काल वनमंडलाधिकारी जगदलपुर ने कार्यवाही के दिये आदेश-
जगदलपुर 13 अगस्त 2021
(वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी)
बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक व जनता कांग्रेस के जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद व बस्तर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया ,शहर अध्यक्ष शोभा गंगोत्रे के सयुक्त नेतृत्व में बस्तर जिला वन मंडल अधिकारी स्टेलो मंडावी से बकावण्ड ब्लाक के छिंदगांव 2 ग्राम पंचायत के निवाशियो ने मुलाकात कर ग्राम पंचायत में स्थित वन भूमि में कुछ लोगो द्वारा अवैध रूप अतिक्रमण को मुक्त करने की गुहार लगाई।मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक व जनता कांग्रेस जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद ने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 2020 में इस अवैध अतिक्रमण की शिकायत, बकावण्ड तहसीलदार, व वन विभाग व सम्बंधित थाने को की थी। जिस पर कार्यवाही के नाम पर जांच टीम बना स्थल का निरीक्षण कर, उक्त कब्जे की जमीन को वन भूमि का बताते हुए, कब्जे को खाली करवाने की बात कही ,पर विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते एक वर्ष बाद भी आज पर्यन्त तक उक्त भूमि को कब्जा मुक्त नही किया गया है। जो की जिमेदार अधिकारियों की अपने कर्तव्य के प्रति बरती गई लापरवाही को दर्शाता है। ग्राम वाशियो की समस्याओं को सुन तत्काल वनमंडल अधिकारी द्वारा अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश के साथ 16 अगस्त को उक्त भूमि में सामूहिक वृक्षारोपण करने एलान ग्राम वाशियो के समक्ष किया ,इस दौरान मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेश से शहर महामंत्री परमानंद नाग,उपाध्यक्ष एकता रानी,सचिव गीता नाग,महामंत्री ओम मरकाम,सचिव सुनीता दास, कोषाध्यक्ष अंकिता गुरुदत्ता, नानगुर मंडल अध्यक्ष विकास मांझी,करपावड मंडल अध्यक्ष गौतम नाग,नगरनार मंडल अध्यक्ष अजय बघेल ,किरण देवांगन व ग्राम पंचायत छिंदगांव के ग्रामवासी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

