रायगढ़(जी जी वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले में इतिहास रच दिया है। रायगढ़ जिला छत्तीसगढ़ का पहला जिला है। जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र की आयु वाले सभी लोगों को कोविड-19 वैक्सीन पहली डोज लग चुकी है। रायगढ़ जिले का आंकड़ा इस मामले में शत-प्रतिशत है।
19 अगस्त तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार सारंगढ़ को छोड़कर रायगढ़ जिले के समस्त ब्लॉकों में कोविड-19 टीके की पहली डोज के शत-प्रतिशत लग चुकी है। सारंगढ़ में यहां खड़ा 98.7 प्रतिशत है। जो 100 के आंकड़े के काफी करीब है।
कोविड-19 के टीके की पहली डोज़ की रायगढ़ जिले की स्थिति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात के लिए रायगढ़ की जागरूक जनता स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक टीम को शाबाशी दी है और इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों को जल्द ही ऐसा करने की उम्मीद जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा है कि
“रायगढ़ छत्तीसगढ़ का पहला ज़िला बन गया जहां 18 से अधिक उम्र के शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज़ लग चुकी है। आशा है कि दूसरे ज़िलों से भी जल्द ही ऐसी अच्छी ख़बर आएगी। रायगढ़ के सभी अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं जागरूक जनता को बधाई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

