कलेक्टर भीम सिंह को ईको फ्रेडली गणेश की प्रतिमा भेंट की सीताराम ने
कलेक्टर ने दी सीताराम को बधाई
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़) कलेक्टर भीम सिंह को कल श्री सीताराम देवांगन ने उनके कक्ष में जाकर ईको फ्रेडली गणेश की प्रतिमा भेंट की। कलेक्टर श्री सिंह ने सीताराम देवांगन को ईको फ्रेडली, पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त भगवान गणेश की मूर्ति बनाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कलेक्टर श्री सिंह ने सीताराम से मिट्टी व कागज से मिक्स बने गणेश की मूर्ति बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जाना।
रायगढ़ शहर के पैलेस रोड निवासी शिक्षक एवं मूर्तिकार सीताराम देवांगन ने बताया कि मिट्टी व कागज से बने भगवान गणेश की मूर्ति ईको फ्रेडली एवं पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त है। जो कि वजन में हल्का है और पानी में आसानी से घुल जाएगा। मूर्ति की मजबूती अन्य मूर्तियों से अधिक है तथा खंडित होने का डर नहीं है। साथ ही मूर्ति की खुबसूरती के लिए इसमें डॉयमंड वर्क किया गया है। इस मूर्ति को महिलाएं तथा बच्चे भी आसानी से उठा सकेंगे एवं विसर्जन कर सकेंगे। सीताराम ने बताया कि पहले पेपर को भीगा कर उसमें लगे स्याही को अलग किया गया तथा उसमें खाने का गोंद एवं मिट्टी मिक्स किया गया, जिसे विजर्सन के पश्चात मछली उसे खा सकता है और कही भी किसी प्रकार से पर्यावरण प्रदूषण नहीं होगा। कोई भी श्रद्धालु अगर मिट्टी व कागज से बने ईको फ्रेडली गणेश की मूर्ति लेना चाहते है तो वे राजा फैंसी स्टोर नया गंज कोष्टापारा, रायगढ़ अथवा मोबा.98278-71634 एवं 70009-64286 में संपर्क कर सकते है।
उल्लेखनीय है कि मूर्तिकार गणेश की मनमोहक मूर्ति बनाने के लिए रसायनिक रंगों और प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग करते थे। जिससे पर्यावरणीय खतरा बना रहता था और नदियों एवं तालाबों में विसर्जन होने के पश्चात पानी भी दूषित हो जाता था। जिसके कारण मछलियां भी मरती थी। राज्य सरकार द्वारा ऐसी मूर्तियों को रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए है। साथ ही पर्यावरण के अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने की आवश्यकता को बढ़ावा दे रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

