बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री
स्वर्गीय राजीव गांधी भारत रत्न की 77 वी जयंती मौका में सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि (राज्यसभा) सत्येंद्र कौशिक व अध्यक्षता पार्षद कुमारी नंदनी दर्वे ने की अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला सचिव कमलेश मानिकपुरी व साखन दर्वे तथा परस यादव थे | भारत रत्न की पूजा अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए |
मुख्य अतिथि सत्येंद्र कौशिक ने कहा की स्वर्गीय राजीव गांधी सूचना क्रांति के जनक थे व टेक्नोलॉजी के नए अध्याय जोड़ने वाले थे जिसके चलते आज हमारा राष्ट्र उन्नति कर रहा है हम घर बैठे इंटरनेट मोबाइल के जरिए देश-दुनिया के बारे में देख सुन सकते हैं ऐसे महान भारत रत्न को शत शत नमन श्रद्धांजलि दी संचालन करते जिला सचिव साखन दर्वे ने राजीव गांधी को पंचायती राज चलाने वाले महान देशभक्त बताया तथा कहा कि जिनके चलते आज गांव में विकास की गंगा बह रही है तथा गांव के अंतिम व्यक्ति के लिए दूरदर्शित व्यक्तित्व थे
कांग्रेस जिला सचिव कमलेश मानिकपुरी एवं पार्षद वार्ड 48 कुमारी नंदिनी दर्वे व परस यादव ने भी स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी किसानों व गरीबों का हमदर्द बताया |
कार्यक्रम का आभार राम नारायण साहू ने किया | कार्यक्रम में मुकुंद साहू मदन सूर्यवंशी मनोरम चंद्रा धनंजय कपूर धर्मेंद्र साहू प्रमोद वर्मा राजकुमार राजगीर सुखराम चंद्रवंशी श्रीमती गायत्री साहू श्रीमती रुकमणी देवी साहू शिव प्रसाद सोनी गोरे कश्यप प्रमोद यादव सुमित दर्वे साथ ही साथ पुलिस चौकी मोपका के प्रभारी एमडी अनंत प्रधान आरक्षक हरनारायण पाठक रमेश कुमार देवांगन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

