जशपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़)
कुनकुरी विधायक यू डी मिंज के गृह निवास जोकरी आश्रय के पास थोड़ी देर पहले 2 बाईक के आपस मे टकरा जाने से करीब 5 लोगो के घायल होने की खबर है।बताया जा रहा है कि विधायक निवास आश्रय से लगे एक तालाब के रास्ते से एक बाईक में पति पत्नि और बच्चे राखी का त्योहार मनाने जा रहे थे तभी सामने से आ रही एक बाईक से उनकी टक्कर हो गयो ।टक्कर इतनी जबरदस्त थी
कि बाईक में सवार पत्नी पति और बच्चे सहित दूसरा बाईक सवार भी बुरी तरह गिर गया। दुर्घटना चूंकि विधायक निवास के पास हुई इज़लिये घटना की सूचना मिलते ही विधायक युडी मिंज भी मौके पर पहुँच गए और घायलों को तत्काल अपने वाहन में बैठाकर अस्पताल भेजा साथ ही साथ 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस को भी कॉल किया गया।कुछ घायल विधायक की गाड़ी में बैठे तो कुछ को एम्बुलेन्स से अस्पताल भेजा गया ।
घायलों को कुनकुरी के निजी अस्पताल लाया गया है जहाँ उनका ईलाज जारी है ।घायलों में 2 की हालत गम्भीर बतायी जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

