रायगढ( वायरलेस न्यूज़) एनटीपीसी लारा में सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संविदा कर्मचारियों को प्रतिमाह सुरक्षा मित्र पुरस्कार से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाता है,इस कड़ी में सम्मान समारोह 28 अगस्त 2021 को सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र में आयोजित किया गया इस माह कुल 20 संविदा कर्मचारियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया एवं साथ ही एनटीपीसी के विभिन्न विभागों में कार्यरत ड्राइवरों को पूर्व में सुरक्षा विभाग द्वारा वाहन सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया था जिन्हें आज परिचय पत्र प्रदान किया गया।उक्त कार्यक्रम में एनटीपीसी लारा के कार्यकारी निदेशक आलोक गुप्ता,महाप्रबंधक प्रचालन ई एस फणी कुमार,महाप्रबंधक अनुरक्षण तपन कुमार बंधोपाध्याय,महाप्रबंधक प्रोजेक्ट संतोष कुमार झा,अपर महाप्रबंधक सुरक्षा ए के वशिष्ठ के द्वारा उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर्मचारियों को पुरस्कार दिया गया।अंत में एनटीपीसी लारा के मुखिया आलोक गुप्ता ने संविदा कर्मचारियों को पुरस्कृत किए जाने एवं ड्राइवरों को परिचय पत्र प्रदान किए जाने के सुरक्षा विभाग के निर्णय की सराहना की,कार्यक्रम का संचालन एनटीपीसी लारा के सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक हरीश मित्तल के द्वारा किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

