
रायगढ़ (जी जी वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ जिले के रायगढ़ सारंगढ़ मार्ग में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां पुसौर थाना क्षेत्र के लोहरसिंह के सिंह ढाबा के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार को अज्ञात वाहन ने जोर दार ठोकर मार दी है। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना में रायगढ़ के एक होनहार सीए एकांत अग्रवाल की मौत हो गई है।एकांत अग्रवाल गजानंदपुरम रायगढ़ का रहने वाला है। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका उपचार जारी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवा सीए एकांत अग्रवाली की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। और वे वे दुल्हन साड़ी वाले के रिश्तेदार है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

