रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़)मुम्बई मेल ट्रेन में आज झारसुगुड़ा निवासी एक महिला का बैग छूट गया जिसे रायगढ़ आरपीएफ ने बिलासपुर आरपीएफ कंट्रोल से प्राप्त सूचना पर तत्काल बैग को रायगढ़ स्टेशन में मेल के पहुँचते ही उतार लिया और बैग को महिला के रायगढ़ के स्थानीय परिजनों को बुलाकर हजारों रुपये और महिला की एक सोने की चेन को सुपुर्द करके मानवता की मिशाल पेश की है । मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ में पदस्थ उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि आज सुबह पोस्ट को गाड़ी संख्या 02810 मुंबई मेल में कोच नंबर एस 2 के बर्थ नबर 33 34 में हावड़ा से झारसुगुड़ा तक सफर कर रही एक महिला सरिता बजाज पति गौरीशंकर बजाज उम्र 63 वर्ष सत्यनारायण साइकल स्टोर मारवाड़ी पारा झारसुगुड़ा का स्टेशन में एक बैग बर्थ में छूट गया था जिसकी सूचना मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष बिलासपुर को 182 के माध्यम से दी गई । सूचना मिलते ही रेल्वे सुरक्षा बल को अलर्ट कर दिया गया। मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषी कुमार शुक्ला में मार्गदर्शन में आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ के प्रभारी एम एल यादव ने संज्ञान में लेते ही अपने स्टाफ से सहायक उपनिरीक्षक बी सिंह और प्रधान आरक्षक एम के सिंह को बैग को सुरक्षित रायगढ़ रेल्वे स्टेशन में उतारने के निर्देश दिए थाना प्रभारी श्री यादव से निर्देश मिलते ही आरपीएफ टीम तत्काल प्लेटफार्म पहुँची और मुम्बई मेल के पहुँचते ही एस 2 से बताये गए बर्थ 33 34 से झारसुगुड़ा की महिला के बैग को सुरक्षित उतार कर अपने कब्जे में लेते हुए उसके परिजनों को बेग से बरामद नगद रकम 12450 तथा एक नग सोने की चेन 67980 रुपये उनके परिवार के रिश्तेदार को दोपहर 12 बजे बैग मालिक से तस्दीक करके मानवता और ईमानदारी का परिचय देते हुए सुपुर्द किया गया । विदित हो जब से मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषी कुमार शुक्ला ने मंडल का पदभार सम्भाला है तभी से आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 182 के प्रचार के साथ साथ यथा शीघ्र शिकायतो का निराकरण एवं यात्रियों की सहायता में आरपीएफ मिशाल पेश कर रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

