🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कम्प्युटर शिक्षक व्हाटसअप पर छात्राओं को भेजा करता था अश्लील मैसेज…

On: November 17, 2020 7:25 PM

लैलूंगा थाने में कम्प्युटर शिक्षक पर यौन उत्पीड़न का अपराध दर्ज …

रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) अक्सर लड़कियां गंदी हरकतों या फिर अश्लील मैसेजेस भेजने वाले अपने नजदीकी रिस्तेदार, टीचर्स के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर संकोचित रहती हैं या फिर कार्यवाही कराने के लिये हिम्मत नहीं जुटा पाती परन्तु आई0टी0आई0 लैलूंगा की छात्राओं ने हिम्मत दिखाकर थाना लैलूंगा में शासकीय आई0टी0आई0 में कार्यरत *कम्प्युटर शिक्षक नरसिंह मालाकार* द्वारा लडकियों को मोबाइल पर व्हाटसअप मैसेज के जरिये गंदी-गंदी अश्लील मैसेज भेजे जाने की लिखित शिकायत किया गया है । थाना प्रभारी लैलूंगा ने बताया कि छात्राओं द्वारा दिनांक 05.11.2020 को थाना आकर कम्प्युटर शिक्षक नरसिंह मालाकार के विरूद्ध कार्यवाही हेतु आवेदन दिया गया था, उसके बाद छात्राएं वापस एक आवेदन दी की उन्हें थाने में कार्यवाही नहीं करानी शिक्षक पर विभागीय करावेंगी । अनंत: छात्राओं से पूछताछ पश्चात थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक अमित सिंह द्वारा आज दिनांक 17.11.2020 को आरोपी नरसिंह मालाकार के विरूद्ध गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । छात्राएं आवेदन पत्र में लेख की हैं कि कम्प्युटर शिक्षक नरसिंह मालाकार ITI की सभी लडकियों को मोबाइल पर व्हाटसअप मैसेज के जरिये गंदी-गंदी अश्लील मैसेज एवं बातें करता था और इन मैसेजेस को किसी को मत बताना मैं आप लोगों को अधिक नंबर दिला कर पास करा दूंगा कहता था । छात्राओं का कहना है कि उन्होंने इसी जानकारी ITI के अधीक्षक को दी थी, उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने पर छात्राओं ने हिम्मत दिखाकर कम्प्युटर शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही के लिये आगे आई और थाना लैलूंगा में आवेदन दी, आवेदन पत्र पर अप.क्र. 271/2020 धारा 509(ख) IPC के तहत कम्प्युटर शिक्षक पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment