रायपुर(वायरलेस न्यूज़ 18 नवंबर 2020) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती 19 नवम्बर 2020 (गुरूवार) को मनाया जायेगा। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 11ः30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम शिरकत करेंगे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने आदेश जारी कर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई है। विदित है कि स्व इंदिरा गांधी जी के दृढ़ निश्चय,साहसपूर्ण पहल और देश के हित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिये सदैव याद किया जाता है। प्रधानमंत्री पद पर लंबी अवधि के दौरान उन्होंने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए जैसे-बैंको को राष्ट्रीयकरण, प्रीवीयर्स की समाप्ति, गरीबी हटाओ एवं हरितक्रांति कार्यक्रम। उनके द्वारा प्रारंभ किया गया 20 सूत्रीय कार्यक्रम का मुख्य ध्येय गरीब वर्ग के लोगों के पिछड़ेपन में सुधार लाकर उनकी जीवन स्तर को उंचा उठाना था। वे प्रतिक्रियावादियों की विरोधी थी और राष्ट्रीय सामंजस्य के लिये सदैव प्रयत्नशील रही है।
श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा देश की सर्वांगीण उन्नति, विकास, खुशहाली और देश की एकता बनाये रखने के लिए उन आदर्शों की रक्षा के लिए तथा दुनिया में भारत को गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी । इन्हीं आदर्शों पर हमारे गणतंत्र की एकता तथा अखण्डता टिकी हुई है। इस अवसर पर समस्त जिला/ब्लाक मुख्यालयों में प्रार्थना सभाएं, उनकी मूर्ति/चित्र पर मार्ल्यापण /पुष्पांजलि अर्पित कर सभा एवं गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा।
विचार गोष्ठियों में श्रीमती इंदिरा जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में गरीब, महिलाओं, बच्चों एवं उपेक्षितों के हितों में किए गए कार्यक्रमों का उल्लेख किया जायेगा और देश को मजबूत एवं संगठित बनाने के उनके प्रयासों पर भी प्रकाश डाला जायेगा। कार्यक्रम में सामजसेवी संस्थाओं, स्वंयसेवी संस्थाओं तथा कांग्रेस समर्थित संस्थाओं, मोर्चा संगठन/प्रकोष्ठों एवं सभी कांग्रेसजनों की भागीदारी रहेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

