🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

घर से भागकर ट्रेन में दो नाबालिक आरपीएफ के हत्थे चढ़े परिजनो को थाना बुलाकर नाबालिकों को किया सुपुर्द

On: November 18, 2020 6:31 PM

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ ) रेल्वे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दो नाबालिकों को घर से भाग कर रायगढ़ रेल्वे स्टेशन में ट्रेन से भागने के प्रयास में आरपीएफ टीम ने सदेह पर पकड़ कर थाना ले आई और बुधवार को एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपर्द किया। रायगढ़ आरपीएफ थाना प्रभारी एम एल यादव ने बताया कि रेल्वे सुरक्षा बल जोन बिलासपुर के आईजी ए एन सिन्हा ने बुधवार दिनांक 18 11 2020 को वर्चुअल मीटिंग में जोन के समस्त थाना प्रभारियों को दिए गए निर्देश जिसमे महिलाओं और नाबालिकों की सहायता के तारतम्य में मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला मार्गदर्शन में रायगढ़ पोस्ट प्रभारी श्री यादव ने बुधवार 18 नवंबर शहर के जूटमिल के राजीव नगर के दो नाबालिक बच्चे साहिल दास महंत पिता शंकरदास महंत उम्र 17 साल ,प्रकाश सिदार वल्द संत राम सिदार 13 वर्ष घर मे लड़ाई झगडा कर रेल्वे स्टेशन आ गए और ट्रेन से किसी दूसरे शहर भागने के प्रयास में थे लेकिन आरपीएफ रायगढ़ आरक्षक एस सी पटेल और अनिल मिंज की इन पर नजर पड़ी और दोनों से पूछताछ करने के बाद इनको आरपीएफ पोस्ट ले आये जहाँ थाना प्रभारी एम एल यादव के मार्गदर्शन में दोनों के परिजनों को पोस्ट बुलवाकर उनको इन नाबालिकों को सुपुर्द किया गया दोनों के परिजनों इन इस नेक कार्य के लिए आरपीएफ रायगढ़ के सभी अधिकारियों कर्मचारियों की भूरी भूरी प्रशंसा कर पूरी टीम को साधुवाद दिया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment