🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

फर्जी मेल के जरिए धोखाधड़ी, चक्रधरनगर थाने में दर्ज अपराध.

On: September 16, 2021 2:44 PM

रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) दिनांक 15/09/2021 को थाना चक्रधरनगर में सुमित मिश्रा पिता स्व0 सतीश चंद्र मिश्रा उम्र 28 वर्ष द्वारा चक्रधरपुर बंगुरसिंया द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि चक्रधरपुर में आर्या मेटालर्जिकल्स इंडिया प्रा. लि. कम्पनी है, वर्ष 2012 से कम्पनी का संचालन कर रहा है । इनकी कम्पनी चायनीज कम्पनी मार्वल इंटरनेशनल से फरवरी 2021 में सामान खरीदी की थी जिसका भुगतान डालर में 80953.43 करना था, चायनीज कम्पनी से इस बिल के भुगतान के संदर्भ में इन्हें मेल प्राप्त हुआ । मेल के अनुसार दिये गये खाता विवरण पर दिनांक 30.08.2021 को ICICI BANK रायगढ ब्रांच से भुगतान किया है । दिनांक 08.09.2021 को भुगतान कन्फर्म करने पर चायनीज कम्पनी भुगतान नहीं मिलना बताया गया । मेल जांच पड़ताल करने पर फर्जी मेल में रूपये BIRMINGHAM , UK के खाते में ट्रांसफर हो जाने की जानकारी मिली । आवेदन पत्र पर ACCT NO. GB59HBUK 40063231791559 के खाता धारक के विरूद्ध अप.क्र. 503/2021 धारा 420 IPC का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment