🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

वार्ड धरना – कांग्रेस सरकार कितना रूपए बिलासपुर में विकास के लिए दिया है, कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं को बताना चाहिए : पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल

On: September 16, 2021 3:45 PM

बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) प्रदेश में भाजपा शासनकाल के दौरान तो नगर में विकास के लिए अरबो रूपए आते थे जब आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने को इन लगभग 3 वर्षो के

कार्यकाल होने जा रहा है कांग्रेस सरकार कितना रूपए बिलासपुर में विकास के लिए दिया है इसे कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं को बताना चाहिए उक्त बाते पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने 16 सितम्बर गुरूवार को भाजपा द्वारा वार्डो में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही। श्री अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि

चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश की जनता को बड़े-बड़े वायदे कर सब्जबाग दिखाकर जनता को ठग लिया अब जनता सरकार की कार्यप्रणाली से परेशान है। श्री अग्रवाल ने कहा कि विकास तो कराया नहीं उल्टे घर-घर शराब पहुॅचाने में सफलता प्राप्त कर रिकार्ड बनाया, वहीं विकास तो कही दिखता नही है, सिर्फ ठन-ठन गोपाल है, विकास का पैसा गया तो गया कहा।
श्री अग्रवाल ने कहा धोखे से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई तो अब कांग्रेस के सभी नेता अपनी जेब भरने में भी जी जान से जूटे हुए है। विकास का सारा पैसा भ्रष्टाचार कर अपना घर भरने में लगे है क्योंकि उन्हें अहसास हो गया है कि पांच साल में जितना कमाना है कमा लो फिर प्रदेश की जनता घर में बैठा देगी फिर 15 से 20 साल सत्ता से बाहर हो जायेंगे। कांग्रेसियों को विकास से कोई लेना देना नही है। श्री अग्रवाल अभी तक 37 वार्डो में पहुॅचकर वार्ड के नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को धरने के माध्यम से उठा रहे। श्री अग्रवाल ने कहा कि हम नगर सरकार को 3 माह का समय देते है अगर वार्ड की समस्या वार्ड के नागरिकों की समस्या तथा शहर को जो बदहाल हालत में ला दिया है अगर शीघ्र निराकरण नही किया तो भारतीय जनता पाटी शहर की जनता के साथ सड़कों में उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
श्री अग्रवाल आज बिलासपुर उत्तर मंडल के वार्ड क्र.58/61 के भारतीय स्टेट बैंक के पास रज्जू होटल के सामने मेनरोड सरकंडा, पश्चिम मंडल के वार्ड क्र.8/21 जरहाभांठा मिनी बस्ती मंडल भवन के पास, दक्षिण के वार्ड क्र.19/29 खुदीराम बोस चौक तारबहार, पूर्वी मंडल के वार्ड क्र.41/44 पुराना पावर हाउस तोरवा, मध्य मंडल के वार्ड क्र.31/35 के कृष्णा नगर साव धर्मशाला के सामने जुना बिलासपुर में शामिल हुए। इस मौके पर सभी वार्डो में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत भी उपस्थित थे।

इस मौके पर भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, दक्षिण मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, मध्य मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार जीवनानी, उत्तर मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मिश्रा, जयश्री चौकसे, पल्लव धर, दीपक सिंह, विजय ताम्रकार, मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे, अर्जुन तिर्थानी, मंडल संगठन प्रभारी विनोद सोनी, मनीष अग्रवाल, राजेश मिश्रा, प्रवीर सेन, रमेश लालवानी, मंडल महामंत्री लक्ष्मीनारायण कश्यप, अमित चतुर्वेदी, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, जगदीश पाण्डेय, श्रीकांत साहरे, शेखर पाल, वल्लभ राव, प्रवीण तिवारी, डी.के. साहू, वार्ड प्रभारी शक्ति केन्द्र संयोजक सहसंयोजक राजेश दुसेजा, उमेश मिश्रा, बृजेश साहू, अनुज टंडन, गेंदलाल खारसे, आयोध्या डहरिया, मधु सुदन राव, बबलू रजक, रेणुका नागपुरे, उमेश यादव, हाजी गुलाम मोईनुद्दीन, बल्लु हरियाणवी, भागवत गुप्ता, संतोष देवांगन, विनोद सोनी, मनीष शुक्ला, जगदीश पाण्डेय, विकास मिश्रा, भागवत गुप्ता, सुदर्शन रजक, चंद्रकांत गुप्ता, दिनेश शर्मा, योगेश बोले, आशीष मिश्रा, संतोषी देवांगन, सावित्री कैवर्त, रामप्रसाद कैवर्त, अमरदीप बोलर, अजय ताम्रकार, जानकी देवांगन, शारदा थवाईत, सचिन अग्रवाल, जीके. गुप्ता, उदय मजूमदार, प्रवीणसेन गुप्ता, मोती गंगवानी, रेणका नागपुरे, उमेश यादव, वासुदेव शर्मा, रजनी यादव, दिनेश देवांगन, लोकेश्वरी राठौर, सोना जी, मनभज टंडन, सतीश गुप्ता, महर्षि बाजपेयी, आलोक दुआ, श्याम साहू, राजेश दुसेजा, सीमा दुसेजा, कंचन दुसेजा, विभा गौरहा, दीपा शर्मा, शैल परिहार, पुष्पा तिवारी, उमेश मिश्रा, बिजेस साहू, संजय चावला, विनोद सिंह, विशाल कुलकर्णी, जयराम कोडवानी, विनोद दीघ्रस्कर, पवन सिंह, राजेन्द्र ताम्रकार, गंगा साहू, मधुबाला टंडन, राजेश पाण्डेय, सरिता खाण्डे, प्रकाश त्रिवेदी, प्रसुन्न चतुर्वेदी, मेलाराम साहू, मोनू रजक, केदार खत्री, राजेश रजक, बबलू रजक, मीना गोस्वामी, संध्या चौधरी, रीना गोस्वामी, अभिषेक राज, जेएल कृष्णा, रश्मि साहू, बृजलाल अहिरवार, डीएन, शेखर बिनकर, साहिल कश्यप, अजय पाल, जानी मसीह, राजा राम धनकर, बी लक्ष्मण राव, अनुराधा रामटेके, मनीष गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment