( रिपोर्ट पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़)
कोरबा करतला :- सांसद आदर्श ग्राम तिलकेजा के वार्ड संख्या 01 के शांति मोहल्ला भंगुर धरसा की कच्ची सड़क बरसात आते ही दलदल में तब्दील हो जाती है और उसमें पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को आने जाने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है, बच्चों को विद्यालय जाने के लिए इस कीचड़ से होकर जाना पड़ता है।
इस सड़क से गाड़ी पार करने में दुर्घटना होने की आशंका है जिसके कारण लोगो मे भय का माहौल रहता है, यहाँ से गाँव के अधिकतर किसानों को खेती के लिए आना जाना पड़ता है एवं कीचड़ होने से चलने में बहुत समस्या होती है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इस विषय पर कई बार सरपंच से चर्चा की गई एवं सड़क की समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कुछ ख़ास किया नहीं गया।
यदि पंचायत के द्वारा बरसात के पहले ही इसकी सुध ली जाती तो इस प्रकार की समस्या नहीं होती और आने जाने में परेशानी नही होती । सांसद आदर्श ग्राम तिलकेजा की ऐसी तस्वीर से झलकता है कि ग्रमीणों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें वास्तव में अच्छी सड़क की आवश्यकता है।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यदि इसको सीसी रोड बना दिया जाए तो सभी समस्या का निराकरण हो जाएगा और लोगों को आने जाने में कोई समस्या नहीँ होगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिOctober 5, 2026भगवान जगद्गुरु श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी की प्रेरणा से श्रीकथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस गुरु-शिष्य परंपरा एवं भक्ति का संदेश
बिलासपुरOctober 5, 2026प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष, संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा के बिलासपुर दौरे से महिला कांग्रेस में हुआ नई ऊर्जा का संचार
छत्तीसगढ़October 4, 2026अंबिकापुर में बनेगा वन्यजीवों के लिए ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर घायल और बीमार वन्यजीवों को मिलेगा तत्काल उपचार, रेस्क्यू-रिहैबिलिटेशन का समय होगा कम बिलासपुर कानन पेंडारी जू में घायल वन्यजीवों का अब नहीं लाएंगे
बिलासपुरOctober 3, 2026रावण दहन की 20 लाख की निविदा पर कांग्रेस का सवाल—‘चार लाख का काम, 20 लाख का खर्च क्यों?’बिलासपुर में त्योहारों के सरकारीकरण का आरोप, नगर निगम से मांगा जवाब

