बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) रेल्वे मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला का रेल्वे बोर्ड नई दिल्ली ने वरिष्ट मंडल सुरक्षा आयुक्त के पद पर प्रमोट कर दिया है। नया चार्ज मिलने के बाद श्री शुक्ला ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है वही इस मौके पर रेल्वे सुरक्षा बल के मातहतों ने खुशी जाहिर कर उन्हें बधाई दी है।

रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला का प्रमोशन बिलासपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के पद पर हुआ। जिसके बाद ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा बिलासपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त का पदभार ग्रहण किया गया। वरिष्ट मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों तथा कर्मचारियों को नए जोश व उत्साह से पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से सेवा करने का निर्देश दिया इस बीच बिलासपुर मंडल में भी रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की,और फूलमालाओं से वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त का स्वागत किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम
बिलासपुरOctober 26, 2026प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल बिलासपुर में खरगे का पुतला दहन , भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, राजनीतिक संवाद में मर्यादा और शालीनता बनाए रखने की मांग
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा

