बिलासपुर(वायरलेस न्यूज ) आज दोपहर को बिलासपुर कलेक्टोरेट के कार्यालय अधीक्षक समेत 2 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर उड़ते ही कलेक्ट्रेट में कार्य सभी कर्मचारियों में हड़कंप मच गई। जानकारी मिली है कि कर्मचारियों के एक समूह ने इस मामले को लेकर एसडीएम श्री उईके से भेंट की। और उनसे आग्रह किया कि पूरे कलेक्ट्रेट को सेनेटाईज किया जाए। और तब तक के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के सभी दफ्तरों को बंद कर दिया जाए। पता चला है कि एडीएम श्री उइके ने कर्मचारियों की बात धैर्यपूर्वक सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया कि इस मामले में वे कलेक्टर से चर्चा करने के बाद ही कुछ कह सकेंगे। काबिले गौर है कि चंद दिनों पूर्व ही बिलासपुर कलेक्टर का कोरना टेस्ट पॉजिटिव आया था। वही आज जिन दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आज चर्चा में हैं। उनमें से एक कार्यालय अधीक्षक के पॉजिटिव निकलने से कर्मचारी अधिक सकते में हैं। वे ऐसे पद पर जिनसे कलेक्ट्रेट के अनेक कर्मचारी-अधिकारी निरतर संपर्क में रहते हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू

