रायगढ़। बरमकेला पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.11.2020 को एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी से चोरी की एक जोड़ चांदी का पायल व नगदी बरामद हुआ है । जानकारी के अनुसार थाना बरमकेला अन्तर्गत ग्राम झनकपुर में रहने वाले मुरलीधर नायक पिता पुरूषोत्तम नायक के घर दिनांक 24/11/2020 के रात्रि करीबन 11 बजे एक व्यक्ति कमरा अंदर घुसकर चोरी कर रहा था जिसे मुरलीधर नायक पकड़ लिया, नाम पूछने पर उसने नाम अशोक सारथी पिता जयप्रकाश सारथी निवासी बरमकेला बताया, उसी समय मुरलीधर नायक को अचानक चोर धक्का देकर भाग गया । चोर घर से एक जोडी पायल तथा नगदी 740 रूपये चोरी कर ले गया था । चोरी की रिपोर्ट पर बरमकेला पुलिस द्वारा अप.क्र. 258/2020 धारा 457,380 IPC पंजीबद्ध कर फरार आरोपी *अशोक सारथी पिता जयप्रकाश सारथी उम्र 22 साल निवासी बरमकेला* को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी से एक जोड़ चांदी का पायल एवं नकदी रककम 740 रूपये की जप्त की गई है । आरोपी को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित

