रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़ 26 नवंबर20) घरघोड़ा ।बरौद कॉलरी
केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति से देशव्यापी हड़ताल में आज एसईसीएल रायगढ़ कोयलांचल क्षेत्र के अंतर्गत बरौद, बिजारी, जामपाली,छाल उपक्षेत्रों में इंटक,एटक, सीटू तथा एचएमएस श्रम संगठन चार संगठनों के संयुक्त नेतृत्व में कोल इंडिया कंपनी में कोल ब्लॉकों के वाणिज्यिक खनन पर रोक लगाने सहित बारह सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल किया गया, जिसके कारण आज प्रातः से ही चारों श्रम संगठन के सैकड़ों पदाधिकारीयों, हड़ताली कर्मचारियों के द्वारा एसईसीएल बरौद, बिजारी,जामपाली,छाल उपक्षेत्रों में झंडा बैनर लेकर खदान के मुंहाने पर पहुंचकर केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए खदानों में उत्पादन, उत्पादकता ठप्प कर खदानों के मुख्य सड़क पर बैठकर कोयला परिवहन भी ठप्प कर डिस्पैच रोक दी गई,एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र का हृदय स्थल बरौद,बिजारी,जामपाली उपक्षेत्रों में समाचार लिखे जाने तक कोयला संप्रेषण बुरी तरह बाधित रहने से रेलवे साइडिंग कारीछापर में कोयला परिवहन ठप्प देखा गया परिणाम स्वरूप इस एक दिनी काम बंद हड़ताल से एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र की खदानों में हड़ताल से करोडो की छति उठानी पड़ी,वहीं राज्य सरकार की भी राजस्व की लाखों की क्षति होने के अंदेशा व्यक्त की जा रही है | खब़र यह भी है कि सीएमपीडीआईएल कुडुमकेला में कोल इंडिया की सहायक कंपनी में भी हड़ताली कर्मचारियों ने अपने संस्थान में जबरदस्त नारेबाजी करते हुए समस्त कामगारों ने काम बंद कर हड़ताल में भाग लिया |
हड़ताल के पूर्व सीआईएल के चेयरमेन प्रमोद अग्रवाल ने हड़ताल पर जाने वाले कोयला कर्मचारियों के ऊपर कानूनी कार्यवाही करने और हड़ताल में भाग लेने वालो को नो वर्क नो पे करने की चेतावनी पत्र प्रसारित किया गया था जिसे नजरअंदाज कर चार श्रम संगठनों के द्वारा हड़ताल किया गया |
बीएमएस श्रम संगठन के कर्मी ड्यूटी पर रहे
भारतीय मजदूर संघ से संबंध बीएमएस कमर्शियल माइनिंग को लेकर गत दो से तीन जुलाई के आंदोलन में हड़ताल पर रहे किंतु आज के हड़ताल में बीएमएस श्रम संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता और सदस्य बड़ी मुस्तैदी से ड्यूटी पर डटे रहे !
संविधान दिवस पर ली गई शपथ
आज भारतीय संविधान दिवस 26 नवंबर के दिन हड़ताली कोयला कामगारों ने अपने देश के संविधान के प्रति निष्ठा प्रतिबद्धता रखते हुए जिसे अक्षुण बनायें रखने समूह में शपथ भी ली गई !
उक्त अवसर पर एसईकेएमसी इंटक के वरिष्ठ मजदूर नेता गनपत चौहान,सुरेश कुमार,शेख फाजिल,एटक के मो.आलम,एम एल देहरी,ए के निराला, आर एस तिवारी,आर के मंडल, सीटू के लक्ष्मण कुर्रे,विजय,एचएमएस के तिलेश गवेल, धर्मेंद्र महंत, राकेश खरे सहित अनेकों कर्मचारियों की उपस्थिति रही !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

