( रिपोर्टर पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ कोरबा )– जिले के कुसमुण्डा क्षेत्र अंतर्गत बन्द लक्ष्मण खदान जिसे एसईसीएल गेवरा ने अधिकृत किया है, बीते कई वर्षो से यँहा सेकड़ो मीटर नीचे पानी भी भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस गहरे पानी में एक लाश तैरती हुई दिखाई दी है। आंशका जताई जा रही है कि यह लाश कुसमुण्डा क्षेत्र अंतर्गत मनगांव में रहने वाली 14 वर्षीय नेहा केवर्त की है, जो बीते एक सप्ताह से लापता थी। हालांकि शव बाहर निकाले जाने के बाद ही पहचान स्पष्ट होगी।
फिलहाल शव को गहरे पानी से बाहर निकालना बड़ी चुनोती है,क्योंकि जंहा पर यह शव देखा गया है वँहा अत्यधिक खायी है। यँहा तक पंहुच पाने कोई मार्ग नही है। चूंकि बालिका इस ओर दिशा मैदान गयी थी, किसी अनहोनी की आशंका में उसे ढूंढने की कोशिश की गई पर खतरनाक खाई और उबड़ खाबड़ पगडंडी में किसी के लिए नीचे जाना संभव नही था, ऐसे में गांव के ही कुछ युवकों ने ड्रोन कैमरे की मदद से कई सौ मीटर तक कई घण्टो खोजबीन की, तभी उन्हें पानी में तैरता एक शव दिखा, जिसकी पहचान नहीं हो पा रही है।
खड़ी चट्टानों के नीचे पानी में तैरती लाश
SECL गेवरा खदान से वँहा तक पंहुचने मदद मांगी जा रही है, गेवरा खदान की ओर से कुछ दूर रास्ता बनाकर पैदल या किसी वाहन में चलने और किसी बोट के माध्यम से वँहा पहुंचने की व्यवस्था बनायी जा रही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर2026.07.22राजस्व कार्यों में लाएं गति, समय-सीमा में करें प्रकरणों का निराकरण – कलेक्टर*
Uncategorized2026.07.22केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से अब छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के हजारों श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम, की यात्रा का लाभ मिलेगा*कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना में शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने का आग्रह किया
Uncategorized2026.07.22करोड़ो के कथित सर्पदंश मुआवजा घोटाले पर पूर्व विधायक पांडे जवाब दे – भाजपा, बिलासपुर की जनता जानना चाहती है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूर्व विधायक को जवाब देना चाहिए आखिर किसके संरक्षण में चलता रहा करोड़ों का कथित फर्जीवाड़ा?”
Uncategorized2026.07.22संकटग्रस्त बच्चों की मदद के लिए हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करें : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू* *कलेक्टर ने ली मिशन वात्सल्य और बाल कल्याण व संरक्षण समिति की बैठक*
