बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) रेलवे ई-टिकटों के अवैध व्यापार के विरूद्ध रेलवे सुरक्षा बल/बिलासपुर द्वारा कार्यवाही दिनांक 28.09.2021 को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ए एन सिन्हा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में अवैध ईटिकटिंग का व्यापार करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबीर सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल/पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी, उप नि मनीष कुमार रे.सु.ब पोस्ट बिलासपुर हमराह बल सदस्यों आरक्षक आशीष सिंह एवं आरक्षक अक्षय चैहान के साथ किसान परसदा जयरामनगर थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर मे एक व्यक्ति का अवैध टिकट व्यापार के विरू़द्ध जाँच व कार्यवाही हेतु रेड किए संदिग्ध व्यक्ति राहुल कुर्रे के मिलने पर पूछताछ मे अपना नाम व पता राहुल कुमार कुर्रे पिता श्री रोहित कुमार कुर्रे उम्र 26 वर्ष वार्ड न 08 मकान नं 194 गाँव किसान परसदा थाना मस्तूरी , जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ बताते हुए रोजगार हेतु अपने स्वयं के मोबाईल मे irctc confirm TKT से रेलवे ई टिकट बनाता हूँ बताया । जिसके कब्जे से कुल 42 नग रेलवे ई टिकट जप्ती बनाया गया जिसकी कुल कीमत 15565 रूपये हैं जिसे आरोपी को प्रथम दृष्टया रेलवे अधिनियम की धारा 143 का दोषी पाकर गिरफ्तार किया गया, आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र 860/2021 दिनांक 28.09.2021 धारा 143 रेलवे अधिनियम दर्ज कर मामले की विवेेचना जारी हैं
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

