(रिपोर्टर पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा पुलिस और जनता के मध्य नज़दीकियां बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के सामाजिक आयोजन कराए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जन जुड़ाव के लिए जागरूकता सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों को अंजाम दिया जा रहा है इसी कड़ी में 1 अक्टूबर को उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम सरगबुंदिया में आयोजन रखा गया है।
खाकी के रंग , संगी-संगिनी के संग”कार्यक्रमके तहत संगी-संगिनी सम्मान समारोह एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रानू साहू (आई.ए.एस.) कलेक्टर, कोरबा होंगी। अध्यक्षता भोजराम पटेल (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक, कोरबा करेंगे। विशिष्ट अतिथि अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं योगेश साहू (रा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक होंगे। कार्यक्रम ग्राम सरगबुंदिया हाई स्कूल प्रागंण में शुक्रवार को प्रातः 12 बजे से प्रारम्भ होगा। उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक ने क्षेत्र के गणमान्य जनों व ग्रामवासियों को भी आमंत्रित किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

