🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा: दोस्त का जन्मदिन मनाने गए पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत.. दीवार से जा टकराई थी कार.. पिछले हफ्ते ही हेड कांस्टेबल के तौर पर हुए थे पदोन्नत

On: October 8, 2021 11:24 AM

(रिपोर्टर पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ कोरबा )जिले के उरगा थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई. मृत आरक्षक का नाम तस्लीम आरिफ (42) था. तस्लीम आरिफ बालको में निवासरत थे. जानकारी के अनुसार आरक्षक अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने कार (सीजी 12 एजेड 7856) से हरदीबाजार गया हुआ था. वापसी के दौरान कुसमुंडा के धरमपुर के पास उसकी कार सड़क किनारे दीवार से जा टकराई. इस टक्कर में तस्लीम बुरी तरह जख्मी हो गए थे. आनन फानन में उसे डायल 112 व अन्य लोगो की मदद से अस्पताल दाखिल कराया गया था. वही आज सुबह उपचार के दौरान तस्लीम ने दम तोड़ दिया. साथी पुलिसकर्मी के निधन से जिला पुलिस परिवार में शोक का माहौल है.

पिछले हफ्ते हुई थी पदोन्नति.

इस पूरे हादसे का दुखद पहलू यह रहा कि उरगा थाने में आरक्षक के रूप में पदस्थ तस्लीम आरिफ 31 अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पिछले ही हफ्ते बतौर हेड कांस्टेबल पदोन्नत हुए थे. तस्लीम के प्रमोशन से उनके परिवार व साथियो में हर्ष था लेकिन इसी बीच सामने आए इस दुर्घटना ने इस खुशी को मातम में बदल दिया. मृत पुलिसकर्मी के दो बच्चे भी है जिनके सिर से पिता का साया उठ गया. बताया जाता है कि आरक्षक तस्लीम आरिफ कुशल व व्यवहारशील व्यक्ति थे. पुलिसकर्मी के रूप में भी पुलिस परिवार के बीच छवि साफ सुथरी थी.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment