🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नहर में बहते बुजुर्ग की युवक ने बचाई जान, स्वयं के जान की परवाह किए बगैर नहर में लगा दी छलांग

On: October 9, 2021 5:43 AM

(रिपोर्टर पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ कोरबा )- “जाको राखे साइयां मार सके ना कोई” को चरितार्थ करती हुई एक घटना सामने आई है। सुनालिया पुल के पास नहर में एक बुजुर्ग ब्यक्ति बह रहा था और खुद को बचाने आवाज लगा रहा था उसी वक्त बह रहे बुजुर्ग की आवाज सुन युवक ने खुद की जान को जोखिम में डालते हुए नहर में छलांग लगा दी और बहते हुए बुजुर्ग को बचा लिया। मौके पर उपस्थित सभी लोग युवक की जमकर सराहना किये।

आपको बता दें सुनालिया पुल नहर के पास कुछ युवक अपने काम से खड़े थे तभी उन्होंने देखा कि कोई बुजुर्ग ब्यक्ति नहर में बह रहा है और चिल्लाते हुए आवाज दे रहा है। इतने में एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी और किसी तरह उस बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकला। युवक के साहस के कारण बुजुर्ग की जान बच गई। मौके पर उपस्थित सभी लोग युवक के साहस की भूरी भूरी प्रशंसा करते रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment