🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ट्रेन में महिला यात्री का छुटा मोबाइल आरपीएफ ने बरामद कर किया सुपुर्द महिला यात्री ने अनुपपुर आरपीएफ को दिया साधुवाद

On: October 10, 2021 11:13 AM

अनुपपुर (वायरलेस न्यूज़)

। रेल सुरक्षा बल अनुपपुर ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रेन के बर्थ में महिला यात्री की छुटी हजारों रुपए की मोबाइल फोन को बर्थ से ही बरामद करके यात्री को सुपुर्द कर दिया है। इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल अनुपपुर पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक महादेवलाल यादव ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि आरपीएफ बिलासपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आरपीएफ ट्रेनों में यात्रियों के छुटे सामानों को बरामद कर उन्हें सही सलामत सुपुर्द कर रहा है विगत 8 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 08253 दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में शहडोल जिले के थाना धनपुरी के वार्ड नं 20 नरगड़ा धनपुरी निवासी एक महिला रेल यात्री तनीषा परवीन पिता मो अफजल उम्र 24 साल का जिनका कोच एस 11 के सीट न 55 में रायपुर से बुढ़ार यात्रा कर रही थी ट्रेन के बुढार स्टेशन पहुँचने पर अपना एक मोबाइल फोन सीट में छोड़ कर उतर गई । अपनी मोबाइल छूटने की सूचना प्रधान आरक्षक एस के सिदार को दी गई उन्होंने ट्रेन में ही गस्त कर रही आरपीएफ टीम को तत्काल दी गई टीम ने कोच एस 11 के बताए गए सीट नम्बर पर जा कर खोजबीन कि और देखा तो एक मोबाइल फोन वहाँ उन्हें मिल गया जिसे अनूपपुर आरपीएफ पोस्ट लाकर महिला यात्री को मोबाइल मिलने की सूचना दी गई। कल 9 अक्टूबर को उक्त महिला यात्री पोस्ट आयी और मोबाइल का रसीद प्रस्तुत करने पर ऑनर 6 एक्स मोबाईल कीमत 13999 को जरूरी पहचान और कागजी कार्यवाही करके महिला यात्री को उनका कीमती मोबाईल फोन आरपीएफ पोस्ट अनुपपुर में सौपा गया । महिला यात्री ने इसके लिए पोस्ट प्रभारी एम एल यादव सहित समस्त बल स्टाफ को साधुवाद दिया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment