🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ट्रेन से मोबाईल चोरी करने वाला चोर पकड़ाया सवा लाख से ऊपर के 10 मोबाइल बरामद किया अनूपपुर आरपीएफ

On: October 10, 2021 11:20 AM

अनुपपुर (वायरलेस न्यूज़) । नवरात्रि त्योहार को देखते हुए ट्रेनों में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के दिशा निर्देशन में अनुपपुर आरपीएफ और टास्क टीम ने जीआरपी अनूपपुर के साथ मिलकर सँयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जिसमे एक ऐसा मोबाइल चोर इस टीम के हत्थे चढ़ा जो रिजर्वेशन करवाकर ट्रेनों से सोए यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी कर ले जाता था इस चोर से सवा लाख से अधिक के टीम ने मोबाईल फोन बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
अनुपपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एम एल यादव ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि दिनांक 08 अक्टूबर को वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला रेसुब मण्डल बिलासपुर के निर्देश में गठित टी.ओ.पी.बी टास्क टीम 2 प्रभारी उप निरीक्षक सागर ठाकरे हमराह बल सदस्य आरक्षक सोनू सिंह आरक्षक हरवीर सिंह,आरक्षक आईबी मौर्य,आरक्षक एस.के. शर्मा एवं रेसुब पोस्ट प्रभारी प्रभारी एम.एल.यादव एवं जी.आर. पी. प्रभारी दिलीप बड़ई,आर. सुशांत पटेल नवरात्रि त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए संयुक्त चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति गठीला बदन करीब 5 फीट 4 इंच ऊंचाई घुंघराले बाल काली सफेद पट्टी की टी-शर्ट नीला जींस एवं काले जूते पहना है किसी ग्राहक को मोबाइल बेचने पीएफ नंबर 3-4 फुटओवर ब्रिज के पास खड़ा इंतजार कर रहा है । उसको घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास करते दौरान वह व्यक्ति पुलिस को आते देख कर भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़े जाने के पश्चात उस व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम अमित श्रीवास्तव पिता विजय बहादुर श्रीवास्तव उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 35 त्रिलोकी नगर डोमनहिल चिरमिरी थाना कोरिया जिला कोरिया(छ.ग.) बताया। पुलिस को वह भागने के प्रयास करने एवं संदेह होने पर अभिरक्षा में लेकर जीआरपी चौकी अनूपपुर में पूछताछ हेतु लाकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ के दौरान आज से 22-23 दिन पहले एक यात्री का मोबाइल आईफोन अंबिकापुर दुर्ग express के AC कोच से सो रहे यात्री का चोरी किया था और सिम को निकाल कर फेंक दिया जुर्म स्वीकार किया। मोबाइल का बिल नहीं होना बताया। जो आज मोबाइल को बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार रेलवे स्टेशन पर कर रहा था संदेही द्वारा जुर्म कबूल करने पर संदेही अमित श्रीवास्तव का धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमोरेंडम तैयार किया गया तथा मेमोरेंडम में बताया कि दुर्ग अंबिकापुर ट्रेन में यात्रियों से चोरी किया। वह मोबाइल भी मेरे पास है। तथा चौकी के अन्य अपराधों में से मिलान करने पर जो अपराध क्रमांक 59/21 धारा 379 आईपीसी में फरियादी मुकेश गर्ग का चोरी किया गया। आईफोन का IMEI नंबर तथा बिल में लिखा IMEI नंबर से संदेही के द्वारा एक आईफोन मोबाइल कीमत ₹40000 का पेश करने पर मिलान करने पर सही मिलान हुआ जो मोबाइल समक्ष गवान के मुताबिक के जप्त कर जब्ती पत्र मोबाइल चोरी तैयार किया गया । अधिक पूछताछ करने आरोपी व्यक्ति ने विभिन्न कंपनियों के मोबाइल भी चोरी करना स्वीकार किया जो घर में रखना बताया। उसके आधार पर हमराह स्टाफ के साथ सड़क मार्ग से चिरमिरी के लिए रवाना हुए। एवं आरोपी अमित श्रीवास्तव को लेकर उसके बताए हुए पते पर पहुंचे उसने बताया। कि आज से 2-3 माह पूर्व बिजुरी से अनूपपुर अनूपपुर से बिजुरी में अप एवं डाउन की ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल को चोरी किए गए था। आरोपी के घर से मोबाइलों को जप्त किया गया। जिनकी बिल न होने पर होना और फोन बंद होना बताया। विभिन्न कंपनियों के मोबाइल (1) एलवाईएफ कंपनी का काले रंग का आईएमईआई नम्बर 351486163904465 जिसकी कीमत लगभग 1500/- रुपए (2) रियल मी कंपनी का नीले रंग का एक मोबाइल आईएमईआई नंबर 862316040787159 कीमत लगभग ₹10000 (3) रेडमी कंपनी का सिल्वर रंग का एक मोबाइल आईएमईआई नंबर 86550103364344,86550103364351जिसकी कीमत लगभग 6500/-रु (4) रियल मी c7 कंपनी का एक मोबाइल नेवी ब्लू रंग का आईएमईआई नंबर 868696053366973, 868696053366965 जिसका कीमत लगभग ₹15000 (5) सैमसंग गैलेक्सी j6 कंपनी का मोबाइल काले रंग का आईएमईआई नंबर 358461097606794,35846297606292 जिसकी कीमत लगभग ₹10000 (6) सैमसंग गैलेक्सी j7 कंपनी का मोबाइल गोल्डन कलर आईएमईआई नंबर 352929087690313,352930087690311,जिसका कीमत लगभग ₹9000 ( 7) विवो कंपनी का मोबाइल मॉडल 1726 काले रंग का आईएमईआई नंबर 869936037531154,869936037531147, जिसकी कीमत लगभग ₹10000 (8) विवो कंपनी का 1902 मॉडल काले बैंगनी रंग का आईएमईआई नंबर 860398046334170,860398046334162, जिसकी कीमत लगभग ₹11000 (9) रियल मी कंपनी का नीले रंग का मोबाइल जिसका सिम नंबर 7389276439 है जिसकी कीमत लगभग ₹10000 टोटल 9 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत ₹83000 जिनको अपराध क्रमांक 00/21 धारा 41(1-4)/379 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया उपरोक्त धारा सदर का पाए जाने पर आरोपी की फॉर्मल गिरफ्तारी शुरू की गई जप्त मोबाइलों के ई एम आई नंबर मोबाइल धारको मालिकों की पतासाजी IMEI नंबर का सीडीआर चाहने हेतु साइबर सेल जबलपुर को प्रतिवेदन प्रथक से भेजा गया है।
कुल 10 मोबाइल जिनका कुल कीमत ₹123000 है। पोस्ट प्रभारी एमएल यादव ने टीम लीडर की भूमिका निभाई है आरपीएफ व जीआरपी की ज्वाइंट टीम ने बरामद कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है । जिस किसी रेल यात्री का दुर्ग अम्बिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन में मोबाइल चोरी हुआ है वे यात्री आईएमईआई नम्बर का मिलान जीआरपी अनुपपुर में उपस्थित होकर अपने मोबाइल फोन के रसीद दिखाकर मोबाईल फोन प्राप्त कर सकते है। माल बरामद होने तक वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में जो सराहनीय कार्य किया बल की पूरी टीम साधुवाद की पात्र है रेल यात्रियों में विश्वास जगाया है कि ट्रेन में मोबाइल चोरी हो जाने रिपोर्ट जरूर दर्ज करवाये ताकि चोरी की मोबाईल बरामद किया जा सकता है।बिलासपुर मंडल में ये अब तक कि रेल्वे में चोरी हुए मोबाईल फोन की सबसे बड़ी बरामदगी है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment