🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत को पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी यू.डी. मिंज ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 के लिए दिया निमंत्रण पत्र

On: October 10, 2021 4:25 PM

संसदीय सचिव यूडी मिंज ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को शाल और प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया

गोवा में सरकार द्वारा चलाई जा रही “सरकार तुमच्या दारी” आयोजन में शामिल हुए संसदीय सचिव, यू.डी. मिंज

जशपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) :-छत्तीसगढ़ के पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी यू.डी. मिंज ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत से मुलाकात कर गोवा राज्य के नृतक दल को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत से मोबाइल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से बात की और राजोत्सव में आमंत्रित करने पर आभार जताया। इस अवसर पर पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी यू.डी. मिंज ने गोवा के मुख्यमंत्री को शाल और प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।इस अवसर पर उनके साथ सयुंक्त कलेक्टर रवि राही, उद्योग महाप्रबंधक एम एस पैंकरा ,निज सचिव सरीन राज एवं संतोष यादव भी साथ मे उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के निर्देश पर गोवा पहुंचे संसदीय सचिव का गोवा राज्य के युवा मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने गर्म जोशी से पार्लियामेंट्री सेकेट्री का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि रायपुर में दिनाँक 28 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में गोवा के दल अवश्य शामिल होंगे इसके लिए उन्होंने अपने अधिकारियों को निर्देशित किया।कि गोवा राज्य के नृतक दल का छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भगीदारी सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री के आग्रह पर गोवा सरकार की योजनाओं और कार्यक्रम का अवलोकन प्रतिनिधि मंडल ने किया

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा में सरकार द्वारा आयोजित की जा रही “सरकार तुमच्या दारी” आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और आईएएस माओ की डयूटी लगाई जिन्होंने संसदीय सचिव के प्रतिनिधि मंडल ने गोवा राज्य सरकार द्वारा आयोजित “सरकार तुमच्या दारी” कार्यक्रम में जा कर उन्होंने सभी विभाग के स्टाल का अवलोकन किया । विभागीय अधिकारियों ने अपने अपने विभागों के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी यूडी मिंज ने छत्तीसगढ़ के कृषि उद्यानिकी विभाग वन विभाग,भुइयां कार्यक्रम योजनाओं ,नरवा गुरवा घुरवा बाड़ी, गौठान के माध्यम से मल्टीएक्टिविटी संचालन कर स्व सहायता समुह को किस तरह से स्वावलंबी बन रही है इसके बारे में अवगत कराया।

गोवा के मुख्यमंत्री ने की शानदार मेहमान नवाजी

अतिथि देवो परंपरा का निर्वहन करते हुए गोवा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने संसदीय सचिव यूडी मिंज को दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया और उनके साथ छत्तीसगढ़ के अपने संस्मरण को साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ बहुत अच्छा राज्य हैं जहाँ कृषि उद्यानिकी वन एवं पर्यटन के क्षेत्र में बहुत अधिक संभावनाऐं हैं मैंने सुना है कि वहाँ वन संपदा की भरमार है जैव विविधता से छत्तीसगढ़ भरा पूरा है नदियाँ जंगल पहाड़ झरने भी है । उन्होंने बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात के बारे में कि बहुत सुंदर जलप्रपात है जिसे देखने की इक्षा है। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव यूडी मिंज ने छत्तीसगढ़ आने का भी निमंत्रण दिया तब मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि जब कभी अवसर मिलेगा तो छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर अवश्य आएंगे। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आने के लिए गोवा के संस्कृति मंत्री गोविंद गावड़े और प्रमुख़ सचिव श्री गोयल को निमंत्रण पत्र देकर महोत्सव में राज्य के नृतक दलों को सम्मिलित कराने का अनुरोध किए ।गोवा के प्रमुख़ सचिव श्री गोयल छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को फोन कर विश्वास दिलाया कि 28 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2021 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में गोवा के नृत्यों दल अवश्य शामिल होंगे निमंत्रण और देने के लिए आभार व्यक्त किया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment