रायपुर (,वायरलेस न्यूज़) कल 11 अक्टूबर को धमतरी बन मंडल के नगरी क्षेत्र में श्रृंगी ऋषि पहाड़ पर दर्शन करने गए 6 वर्षीय बालक को तेंदुआ ने मार दिया परिवार उड़ीसा से आया था और अंधेरे में शाम 6:30 बजे पहाड़ से उतर रहा था

वन विभाग ने वहां पिछले डेढ़ माह से बोर्ड लगा रखा है कि शाम 5:00 से सुबह 7:00 तक जाना प्रतिबंधित है इसके बावजूद भी लोग वहां जा रहे हैं यह आत्मघाती कदम ही कहलाएगा
वन्य जीव सप्ताह मैं रैली करने की बजाय धमतरी वन मंडल के अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर क्लास लेकर के जागरूकता फैलाई की ग्रामीण और बच्चे जंगलों में ना जाएं

घटना उपरांत क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन कर्मचारियों से मारपीट की घरों में तोड़फोड़ की महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट की गई

राजनीति से परे हटकर हम सबको मांग करनी चाहिए कि वन कर्मचारियों को हुए नुकसान की भरपाई वन विभाग करें वन बल प्रमुख तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव नगरी जाकर वन कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाएं अन्यथा इस प्रकार की घटनाएं पूरे प्रदेश में बढ़ेंगी
धमतरी डीएफओ ने परिवार को 25000 की शासकीय राशि के अलावा अपने पास से भी 10000 की अतिरिक्त राशि दी
हम सभी को वन कर्मचारियों के साथ घटी घटना की निंदा करनी चाहिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित

