🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बालिकाओं को सशक्त करने आयोजित हुई प्रतियोगिता

On: October 11, 2021 5:30 PM

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

महासमुन्द – 11 अक्टूबर को महासमुंद जिले के सरायपाली में स्थित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरायपाली में पदस्थ एसडीएम नम्रता जैन की पहल पर बालिकाओं में सशक्तिकरण और उनमें छिपी प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा चित्र के माध्यम से बालिका संरक्षण के विभिन्न आयामों को चित्रित करने का अवसर अंचल के स्कूली बच्चों को दिया गया। हम आपको बता दें कि 11 अक्टूबर को प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है जिसका उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में उनमें जागरूकता बढ़ाना है

जिसमें विशेष तौर पर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, बाल विवाह प्रथा, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसे रुढीवादी कुरीतियों के प्रति बालिकाओं में जागरूकता लाने तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके मानव अधिकारों की पूर्ति के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। सरायपाली अनुभाग में बालिकाओं के संरक्षण को लेकर आयोजित इस तरह की पहली प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा बालिकाओं की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले उपाय और बालिका संरक्षण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को चित्रों के माध्यम से अंकित किया। प्रतियोगिता में बच्चों को मोटिवेट करने एसडीएम नम्रता जैन ने स्वयं उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment