पाली (वायरलेस न्यूज़) – विख पाली में तीन अलग-अलग घटनाओं में विषैले सर्प ने दो लोगों को काटा ,वही एक आवारा कुत्ते ने 2 वर्षीय मासूम को बुरी तरह काट दिया।जिसे 17 टांके लगे हैं।chc पाली मे त्वरित इलाज के बाद अब उक्त सभी की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।

पाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत जेमरा के इंदजीत कुमार धनवार पिता सूरज सिंह( 9 वर्ष) निवासी बगदरा को सुबह 5 बजे दिशा मैदान जाने के दौरान जहरीले सांप ने पैर को काट लिया। जिस पर परिजनों के द्वारा संजीवनी 108 की सहायता से पाली सीएचसी मे भर्ती कराया गया। इंद जीत कुमार धनवार कक्षा 3 में अध्ययनरत है। एक अन्य घटना में चेपा चकलापारा चित्रलेखा सोरी पति उमा शंकर 30 वर्ष को घर पर बेरिया करायत सांप ने काट लिया। परिजनों द्वारा 112 की सहायता से पाली सीएचसी लाया गया है ,वहीं माखनपुर निवासी 2 वर्षीय मासूम निकिता को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह काट डाला जिसे तत्काल पाली अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसे 17 टांके लगे हैं।उक्त सभी घटनाओं पर परिजनों के द्वारा लेट लतीफ ना करते हुए सूझबूझ से काम कर सीधे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पाली सीएचसी में उपस्थित डॉ अनिल शराफ, डॉ सौरभ गुप्ता के साथ अन्य मेडिकल स्टाफ
द्वारा तत्काल इलाज कर गंभीर अवस्था में पहुंचे मरीजों की प्राणरक्षा की। मरीजों की स्थिति अब सामान्य है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

