🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ ने बिजुरी की एक महिला को पकड़ा, डेढ़ लाख रु. मूल्य का सामान भी बरामद की

On: October 16, 2021 4:51 PM


अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़ 16.10.2021) को वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त रेसुब मण्डल बिलासपुर, Rishi Kumar Shukla के निर्देश में गठित टी.ओ.पी.बी टास्क टीम 2 प्रभारी उप निरीक्षक सागर ठाकरे हमराह बल सदस्य आरक्षक सोनू सिंह आरक्षक हरवीर सिंह,आरक्षक आईबी

मौर्य,आरक्षक एस.के. शर्मा एवं मनेंद्रगढ़ रेसुब पोस्ट सहायक उप निरीक्षक नैना सिंह एवं एवं आ. आर. एस. मरकाम एवं जी.आर. पी. की संयुक्त चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि एक महिला जो बिजुरी स्टेशन में घूम रही है ;जैसे ही बिजुरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म को चेक किया गया,तो वह महिला पुलिस को देख भागने के प्रयास करने लगी । उक्त महीला संदेही होने पर जीआरपी चौकी अनूपपुर में पूछताछ हेतु लाकर पूछताछ किया गया।पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम दीनू बसोर पति नर्मत प्रसाद बसोर उम्र 40 वर्ष पता वार्ड नंबर 14 लोहसरा ,बिजुरी जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश )की निवासी बतायी। अधिक पूछताछ करने पर उसने बताया कि आज से 7-8 दिन पहले एक यात्री महिला जो गाड़ी संख्या 08749 मे यात्रा कर रही थी उसका पर्स बिजुरी स्टेशन में चोरी किया था। उसने बताया कि वह पर्स मेरे घर पर लोहसरा मे है। जिस पर GRP ने धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमोरंडम तैयार किया गया तथा मेमोरेंडम के अनुसार तुरंत उसके घर पहुंच कर उसके घर से (1) एक सोने का मंगलसूत्र दो तोले कीमत लगभग ₹90000 (2) एक सोने का पतला चैन ओम का लॉकेट लगा हुआ जिसकी कीमत लगभग ₹20000 (3) दो सोने के लॉकेट जिसकी कीमत लगभग ₹6000 (4) एक सोने की अंगूठी जिसकी कीमत लगभग ₹20000 (5) एक नग चांदी का पायल जिसकी कीमत लगभग ₹10000 (6) एक जोड़ी हाथ की मेहंदी चांदी की जिसकी कीमत लगभग ₹4000 सभी चीजों की अनुमानित कीमत लगभग ₹150000 जो अपराध क्रमांक 30/21 धारा 379 आईपीसी में पंजीबद्ध कर पूर्व के अपराध में संलग्न किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment