🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विधायक प्रकाश नायक ने सामुदायिक भवन व सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

On: October 16, 2021 3:44 PM


रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) विधायक प्रकाश नायक ने शनिवार को रायगढ़ शहर के विभिन्न वॉर्डों में सड़क व सामुदायिक भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।इस मौक़े पर उन्होंने वॉर्डवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
विधायक प्रकाश नायक ने शहर के विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन अवसर पर कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार शहर विकास को लेकर संकल्पित है।सरकार की मंशा है कि शहर के सभी वॉर्डों में सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य हो जिससें की वहाँ रहने वाले लोगों को उसका लाभ मिल सके।मुझे इस बात की खुशी है कि मैं इन विभिन्न वॉर्डों के निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रमों में शरीक हो रहा हूं।ज्ञात रहे कि विधायक प्रकाश नायक ने शनिवार को वॉर्ड क्रमांक 14 में 26 लाख रुपये के सामुदायिक भवन,वॉर्ड क्रमांक 32 में 10 लाख रुपये के सड़क निर्माण कार्य व वॉर्ड क्रमांक 38 में 10 लाख रुपये के सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।इस पूरे कार्यक्रम मेंजिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला,महापौर जानकी अमृत काटजू,एम आई सी सदस्य शेख सलीम नियरिया,विकास ठेठवार,संजय चौहान,अनुपमा शाखा यादव,रत्थु जायसवाल, रमेश भगत,शौक़ी बुटान,लक्ष्मी साहू,अशरफ खान,एल्डरमैन वसीम खान,मुरारी भट्ट,दादू पटेल,नरेश जायसवाल, श्रेयांस शर्मा,अमृत काटजू,मृत्युंजय सिंह,राजू सिंह,संतोष,केपी साहू,राजू शर्मा,राजू सिंह,सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment