रायगढ।(वायरलेस न्यूज़) कल पत्थलगांव में दुर्गा जुलूस के दौरान एक कार ने पूरी भीड़ को को चलते हुए लगभग 2 दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया था इस दुर्घटना में एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी जिस पर पूरे जशपुर जिले में आक्रोश का माहौल फैला हुआ। वही पत्थलगांव से घायल हुए 4 लोगों को रायगढ़ के हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। जहां उनका हालचाल जानने आज उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल हॉस्पिटल पहुंचे और पीड़ितों की के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें उचित चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया। वही उनके साथ रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल एवं वजिला कांग्रेस अध्यक्ष शहरी अनिल शुक्ला उपस्थित रहे।
पीड़ितों का हालचाल जाने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पत्थलगांव में हुए हादसे को लेकर मंत्री उमेश पटेल ने मृतक के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि
“कल जो घटना हुई वह बहुत हृदय विदारक है इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। घटना होने के बाद सरकार ने प्रथम दृष्टया जिन अधिकारियों के ऊपर लापरवाही एवं गड़बड़ी की आशंका है उन पर कार्यवाही की है। एक पुलिस अधिकारी को लाइन अटैच किया तो वह दूसरे को निलंबित किया गया है। इस विषय की आगे जांच चल रही है। परिवार की जो मांग थी उसको सरकार ने पूरा किया। 50 लाख का मुआवजा पीड़ित परिवार को देने की घोषणा की गई। आरोपियों को त्वरित रूप से गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया है। शासन ने अपनी तरफ से घटना के बाद जो आवश्यक कार्यवाही थी उसे तत्काल पूरा किया है। अस्पताल में भर्ती पीड़ितों को यदि किसी भी चीज की जरूरत हो तो मैंने यहां के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है और अपना मोबाइल नंबर भी छोड़ दिया है ताकि वह मुझे किसी भी वक्त फोन कर सकें”
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

