जशपुर (वायरलेस न्यूज़) जिले के पत्थलगाँव मे शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान दिल दहला देने वाली घटना के बाद प्रदेश का

विपक्ष सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को नगरवासियों का साथ देने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय, रायगढ़ सांसद गोमती साय, भाजपा नेता ओ पी चौधरी, अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव सहित कई भाजपा नेता भी पत्थल गाँव पहुंचे और नगरवासियों के साथ धरने पर बैठ गए। भाजपा सांसद गोमती साय और भाजपा नेता ओपी चौधरी ने शुक्रवार को पत्थल गाँव मे हुई घटना के लिए सरकार और सरकार में चल रहे सिस्टम को जिम्मेदार बताया और कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
श्रीमती गोमती साय ने कहा कि जिस सरकार में पैसे लेकर अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की जाती है उस सरकार में पत्थल गाँव जैसी ही घटना होगी। मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा घायलों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा एवं अच्छी से अच्छी इलाज की व्यवस्था सरकार दे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.18रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी.*
Uncategorized2026.07.18कर्रा नाला बांध फूटा, गांव वाले डरे ,सैकड़ो की संख्या में है मगरमच्छ,कलेक्टर निरीक्षण के लिए पहुंचे, सीसीएफ पांडेय ने डीएफओ को नजर रखने निर्देशित किया एसडीएम ने किसानों से अपील की है खेतों , घरों में भी सावधान रहें ग्रामीण
छत्तीसगढ़2026.07.17अगले 24 घंटे में बिलासपुर और मुंगेली में अत्यधिक भारी बारिश का अचानक अलर्ट रिंगटोन मोबाइल में बजने लगा !
बिलासपुर2026.07.17बिलासपुर में लगातार बारिश के बाद जनजीवन को सामान्य बनाने हेतु अमर अग्रवाल ने दिए निर्देश*
