रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़ 16 अक्टूबर2021/) जशपुर जिले के पत्थलगांव में सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों के बेहतर उपचार के निर्देश मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिए हैं। घायल 04 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफेर किया गया। जिसमें 03 मरीजों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी स्थिति स्थिर है। एक मरीज के सिर में चोट आने पर उसका आपरेशन एक निजी अस्पताल में न्यूरोसर्जन द्वारा किया गया है तथा उसकी स्थिति पहले से बेहतर है। उसे उचित देख रेख के लिए आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर्स लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
पत्थलगांव, जशपुर से सड़क दुर्घटना में घायल 04 मरीजों को 15 अक्टूबर 2021 को रात को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। यहाँ आपातकालीन चिकित्सा विभाग में भर्ती कर मरीजों का ईलाज किया जा रहा है। 04 मरीजो में से श्री साहनी राठिया को सिर में चोट पायी गई है तथा श्री करन सिंह को दाहिने पैर में चोट पाया गया है, श्री राज कुमार को कंधे में चोट है। इन तीनों मरीज का संबंधित विभाग के चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है तथा वर्तमान में इनकी स्थिति स्थिर है। चौथे मरीज श्री जनता राम के सिर में अंदरूनी चोट पाये जाने पर न्यूरो सर्जन के द्वारा उपचार के लिये हायर सेंटर रिफर किया गया। सुबह 04 बजे उन्हें ऑपरेशन के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका आपरेशन किया गया। मरीज की हालत पहले से बेहतर है। ऑपरेशन के बाद मरीज को आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)

