टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द शुरू होगा काम, अभी आवागमन के लिए इन मार्गों में किया जा रहा पेच वर्क
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़23 अक्टूबर2021/) घरघोड़ा से छाल, हाटी से खरसिया, जांमगांव क्षेत्र की सड़के खराब होने के संबंध में खबरें समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी। लोक निर्माण विभाग, रायगढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में विभाग द्वारा उक्त मार्गों में पेच कार्य प्रगति पर है, जिससे मार्ग की स्थिति अच्छी हो रही है और यातायात बाधित नहीं है।
घरघोड़ा से छाल मार्ग की लंबाई 13.40 कि.मी.की प्रशासकीय स्वीकृति 20 करोड़ 32 लाख रुपये एवं हाटी से खरसिया मार्ग के क्षतिग्रस्त भाग लंबाई 2.40 कि.मी.की प्रशासकीय स्वीकृति 11 करोड 60 लाख रुपये सीजीआरआईडीसीएल अंतर्गत तथा विभागीय मद में हाटी से खरसिया मार्ग के क्षतिग्रस्त भाग लंबाई 4.40 कि.मी. की प्रशासकीय स्वीकृति 14 करोड़ 70 लाख रुपये प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा जिला रायगढ़ अंतर्गत विभिन्न 38 मार्गो की प्रशासकीय स्वीकृति सीजीआरआईडीसीएल के अंतर्गत प्राप्त हो चुकी है। सभी मार्गो में निविदा पूर्णता की ओर है। कई मार्गों में कार्यादेश जारी कर लिए गए है। कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। त्वरित गति से मार्गों का उन्नयन/निर्माण कार्य कराया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

