रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी.एल.पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार आज दिनांक 22/10/2021, शुक्रवार सुबह 8 बजे से देश में बेतहाशा बढ़ते सब्ज़ियों के भाव के विरोध में छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस, केंद्र सरकार का व्यंग्यात्मक तरीक़े से एक अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
इसी कड़ी में रायगढ़ जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला और महापौर जानकी काटजू के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने हाथ में थैला लेकर सब्जी मंडी का रुख किया और सब्जियों का भाव जाना कि किस प्रकार बढ़ती महंगाई से आम जनता के लोगों की थाली से सब्जियां गायब हो रही हैं और इन सभी महंगाईयों का जिम्मेदार केंद्र में बैठी मोदी सरकार।
इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को अनिल शुक्ला के नेतृत्व में केंद सरकार पर व्यंग्यात्मक तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर के संजय कॉन्प्लेक्स स्थित सब्जी मार्केट में घूम घूम कर सभी कांग्रेसियों ने सब्जियों के भाव जाने और अपने घरों के लिए सब्जियों की खरीदारी भी की।अनिल शुक्ला ने प्याज खरीदा 50₹ किलो, महापौर जानकी काटजू ने टमाटर लिया 50₹ किलो, इसी तरह सभी कांग्रेसियों ने भी अपने लिए महँगी सब्जी खरीदी और कईयों ने सब्जी वालों से सब्जियों को लोन/किश्त/उधारी पर देने आग्रह करते देखा गया। सभी कांग्रेसियों ने #अच्छे_दिनों की महंगी सब्जी खरीदते हुए अपनी फ़ोटो खिंचवाई, तो कितनों ने शेल्फ़ी ली। किसी-किसी ने वीडियो भी बना कर शेयर किया।
आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से
जिला कांग्रेस महामंत्री शाखा यादव,ब्लाक अध्यक्षद्वय विकास ठेठवार,मदन महंत,राजेन्द्र पाण्डेय,भरत तिवारी,रिंकी पाण्डेय,संजय चौहान,गणेश घोरे,अमृत काटजू, आदि कांग्रेसी उपास्तिथ थे
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.01ब्रेकिंग न्यूज मंगला स्थित गजमोहनी परिसर में शॉट सर्किट से भीषण आग लगी करोड़ो का बिजली समान जला परिसर को खाली कराया, पार्किंग को गोडाउन कैसे बनाया?
राष्ट्रीय2026.02.25बिग ब्रेकिंग न्यूज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से कोर्ट का काम हुआ प्रभावित जज कोर्ट में नहीं जा रहे जांच हुई तेज बम स्क्वाड टीम पहुंची !
छत्तीसगढ़2026.02.24नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – श्री अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री ने नए बजट को बताया विकसित छत्तीसगढ़ की ओर निर्णायक कदम बढ़ाने वाला, हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए है प्रावधान*
बिलासपुर2026.02.24कोटा भाजपा पार्षद वेंकट अग्रवाल ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला एवं व्यापारी वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा


