आदिवासियों के जाति में मात्रत्मक त्रुटि को सुधारा जाए एवं व्यस्थापन सुव्यवस्थित ढंग से हो – सांसद गोमती साय
देश मे धर्मातंरण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाये जाने – राजस्थान के सह प्रभारी श्रीकान्त सोमावार

रायगढ़/जशपुर।(वायरलेस न्यूज़) राँची में भाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा अर्जुन मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर ओराँव, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी संतोष, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विष्णु देव वर्मा, केंद्रीय मंत्री फग्गन कुलस्ते,केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सैकया जी, झारखंड अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शिव ओराँव मोर्चा,झारखंड भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश जी प्रदेशाध्यक्ष, रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय, राजस्थान के सह प्रभारी श्रीकान्त सोमावार सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
भाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय द्वारा दो राजनीतिक प्रस्ताव रखे। पहला आदिवासियों की जाति राजस्व रिकार्ड में दर्ज मात्रत्मक त्रुटि को सुधारा जाए। इसमें 12 जाति समुदाय क्रमश : 1 भारिया , भूमिया ( भूईया , भूईयों . भूवा . भूरया , भिया ) 2. धनवार ( धनुहार , धनुवार ) 3. नगेसिया ( नागासिया ) के समनार्थी किसान 4. सौरा , सवर , सवरा , संवरा 5. धांगड़ 6. विझिया 7. कोड़ाकू , कोडाकू 8. कोंध , कोंद 9. भारिया ( भरिया ) 10. पंडो , पन्डो , पण्डो 11. गोंड ( गोड़ ) 12. गदबा है।
दूसरा प्रस्ताव व्यस्थापन का है। जब कभी, किसी भी कारण वश आदिवासी समुदाय के लोगों को अपनी जमीन से हटाया जाता है तो उनका सुव्यवस्थित ढंग से प्राकृतिक वातावरण में समस्त सुविधाओं के साथ व्यस्थापन किया जाए व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए !
राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व राजस्थान के सह प्रभारी श्रीकान्त सोमावार ने देश मे धर्मातंरण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाये जाने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। साथ ही अनुसूचित जनजाति वर्ग में हो रहे तेज़ी से धर्मान्तरण को कैसे रोका जाए इस पर सारगर्भित चर्चा की जाए। एवं तय विचार बिंदुओं जे साथ सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
राजस्थान के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र मीणा व राजस्थान के सह प्रभारी ने अतिथियों का राजस्थान पगड़ी व श्याम बाबा के दुपट्टे से सम्मान किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

