बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) एसईसीएल मुख्यालय सहित एसईसीएल के समस्त क्षेत्रों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का थीम ’’स्वतंत्र भारत /75: सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता’’ है।
दिनांक 26.10.2021 को प्रातः 10.30 बजे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्घाटन किया जाएगा जिसमें अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सतर्कता जागरूकता की शपथ ली जाएगी। दिनांक 27.10.2021 को प्रोक्यूरमेंट थ्रू जेम एण्ड आफलाईन टेण्डर विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 28.01.2021 को स्टेक होल्डर मीट का आयोजन किया जाएगा एवं 01.11.2021 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 का समापन सम्पन्न होगा।
विदित हो कि सतर्कता जागरूकता 2021 अंतर्गत दिनांक 20.10.2021 को महिला कर्मियों के लिए निबंध प्रतियोगिता, कर्मचारियों के लिए निबंध प्रतियोगिता, अधिकारियों के लिए निबंध प्रतियोगिता, ग्रुप-1 कक्षा 6 से 8 तक एवं ग्रुप-2 कक्षा 9 से 12 तक के लिए ऑनलाईन चित्रकला प्रतियोगिता, क्वालिटी मैनेजमेंट पर सेमीनार का आयोजन किया गया था, वहीं दिनांक 21.10.2021 के लिए महिला अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए वाक प्रतियोगिता, कर्मचारियों के लिए वाक प्रतियोगिता, अधिकारियों के लिए वाक प्रतियोगिता एवं कक्षा 12वीं तक स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के लिए ऑनलाईन ई-क्विज प्रतियोगिता, कर्मियों एवं परिजनों हेतु स्लोगन एवं कविता स्पर्धा, प्रेजेन्टेशन ऑन विजिलेन्स केस स्टडी का आयोजन किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

