रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ 26 अक्टूबर) । जनपद पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष भूमिसूता चौहान के शिक्षक पति के खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक इस विषय को लेकर कल असंतुष्ट जनपद सदस्यों ने मीटिंग रखी थी। जिसमे सर्वसम्मति से एफआईआर कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
दरअसल जनपद अध्यक्ष भूमिसूता चौहान के पति पर तकरीबन 1 दर्जन जनपद सदस्यों ने आरोप लगाया है की विनोद चौहान शासकीय शिक्षक होने के बावजूद जनपद पंचायत के कार्यों में दखलंदाजी करता है और पत्नी के पद का फायदा उठाकर महिला सदस्यों से अमर्यादित व्यवहार करता है।इसी वजह से बीते दिनों 7 जनपद सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।अब मिल रही जानकारी के मुताबिक 4 और सदस्य जल्द ही सीईओ को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

